Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राज्यपाल ने दी प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं

Advertisement

देहरादून 05 अप्रैल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन संपूर्ण मानवता के लिए आदर्श है। उनके चरित्र में निहित धर्म, सत्य, त्याग, सेवा और करुणा जैसे मूल्य हमें एक श्रेष्ठ जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि रामनवमी का यह पावन अवसर न केवल प्रभु श्रीराम के जन्म का उत्सव है, बल्कि यह हमें उच्च नैतिक आदर्शों, सामाजिक मर्यादाओं और परोपकार की भावना को आत्मसात करने का संदेश भी देता है। राज्यपाल ने इस पावन पर्व पर प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, शांति, सौहार्द और समृद्धि की कामना की है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद पोत आईएनएस दिल्ली श्रीलंका से रवाना

pahaadconnection

17 वर्षों में क्षेत्र का चहुमुखी विकास किया गया : अग्रवाल

pahaadconnection

चेहरे की झाइयों को दूर करने के लिए ऐसे करें अदरक का इस्तेमाल

pahaadconnection

Leave a Comment