Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

छह माह में बनकर तैयार हो जाएगा विद्या समीक्षा केंद्र : धन सिंह रावत

Advertisement

अगले छह महीने में उत्तराखंड में विद्या समीक्षा केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने आईटी कंपनी से करार किया है।

अगले छह महीने में उत्तराखंड में विद्या समीक्षा केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने आईटी कंपनी से करार किया है, जो एक माह के भीतर शिक्षा महानिदेशालय में समीक्षा केंद्र स्थापित करेगी। गुजरात और गोवा ने भी ऐसे विद्या समीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं।

Advertisement

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार नवाचार और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर रही है. इसी क्रम में विद्या समीक्षा केंद्र मील का पत्थर साबित होगा। छह माह में बनकर तैयार हो जाएगा विद्या समीक्षा केंद्र शिक्षा विभाग ने आईटी कंपनी Convegenius के साथ करार किया है। यह कंपनी इससे पहले गुजरात और गोवा राज्यों में विद्या समीक्षा केंद्र स्थापित कर चुकी है। हाल ही में अपने गुजरात दौरे के दौरान उन्हें विभागीय अधिकारियों के साथ विद्या समीक्षा केंद्र जाने का मौका मिला। इसके बाद राज्य के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने पांच करोड़ की राशि मंजूर की है. उन्होंने कहा कि समीक्षा केंद्र की स्थापना के बाद विभाग का पूरा डाटा ऑनलाइन उपलब्ध होगा. जिसके अंतर्गत विद्यालयों का विवरण, शिक्षकों का विषयवार डाटा, विद्यार्थियों का विवरण एवं राज्य के विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का विवरण शामिल है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्राइमरी स्कूल में किया गया फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन

pahaadconnection

परिसम्पतियों का विवरण पब्लिक मैनजमैंट पोर्टल पर अपलोड करने के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

pahaadconnection

जानिए कौन हैं बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, रामजन्मभूमि आंदोलन में भी सक्रिय

pahaadconnection

Leave a Comment