Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
स्वास्थ्य और फिटनेस

क्या होता है हेपेटाइटिस, जानिये लीवर की इस बीमारी के लक्षण और प्रकार

Advertisement

खराब खान-पान की वजह से यूं तो शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, इन्हीं में से एक है हेपेटाइटिस की बीमारी। ये बीमारी लीवर की बीमारी होती है, जो वायरल संक्रमण की वजह से होती है। दरअसल, इस बीमारी में लीवर में सूजन आ जाती है। हेपेटाइटिस 5 तरह के होते हैं। हेपेटाइटिस- ए,बी,सी,डी और ई। इस वक्त ज्यादातर लोग हेपेटाइटिस-बी और सी का शिकार हो रहे हैं, जो क्रॉनिक बीमारी का कारण बन रहे हैं।भारत में हेपेटाइटिस बी और सी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, ये कई बार बहुत घातक भी हो सकते हैं। दरअसल, खराब खान-पान, शराब के अधिक सेवन और ज्यादा दवाइयों के सेवन से लीवर डैमेज हो जाता है, जिससे ये समस्या होती है।हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इन तरह के हेपेटाइटिस में मरीज को 20 सालों तक किसी तरह का लक्षण नहीं दिखाई देता और इनके वायरस बिना किसी चेतावनी के हालत को बदतर बना सकते हैं और लीवर में सिरोसिस की समस्या पैदा कर सकते हैं।तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं हेपेटाइटिस के लक्षणों के इसके प्रकार के बारे में, ताकि लक्षणों की पहचान करके इस समस्या से निजात पाई जा सके।

हेपेटाइटिस के लक्षण

Advertisement
  • ज़्यादा थकान रहना
  • मतली/उल्टी
  • पीलिया
  • मूत्र का रंग गहरा हो जाना
  • पेट दर्द और सूजन
  • भूख कम लगना
  • वज़न का घटना

 

हेपेटाइटिस बी

Advertisement

हेपेटाइटिस बी एक ऐसा संक्रमण है, जो संक्रमित सुई और ब्लेड या फिर किसी अन्य संक्रमित व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल किए गए सामान से होता है। गर्भावस्था में भी संक्रमित मां से पैदा हुआ बच्चा भी हेपेटाइटिस बी का शिकार हो सकता है।

हेपेटाइटिस सी

Advertisement

ये संक्रमण खून में फैलकर लीवर को खराब करता है। जो भविष्य में कैंसर की वजह भी बन सकता है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

गैस, पित्त, अपचा हैं रोगों की जड़, क्या आपभी इस से पीड़ित हैं तो जान लें

pahaadconnection

हड्डियों के लिए फायदेमंद है चकोतरा: चकोतरे को डाइट में शामिल करने से दिल और आंखें स्वस्थ रहेंगी और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी.

pahaadconnection

सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा ?

pahaadconnection

Leave a Comment