Pahaad Connection
Breaking News
स्वास्थ्य और फिटनेस

गठिया से हैं पीड़ित तो इन खाद्य पदार्थों का ना करें सेवन, सेहत पर होगा गहरा प्रभाव

Advertisement

आप अपने ऑफिस में लंबे समय तक बैठने के बाद अपने शरीर में अकड़न का अनुभव करते हैं, सीढ़ियां चढ़ने में कठिनाई महसूस करते हैं और जोड़ों के दर्द से भी गुजर रहें हैं, तो संभावना है कि आप गठिया (Arthritis) से पीड़ित हो सकते हैं। मानव शरीर को फिट रखने के लिए व्यायाम (Exercise) जरूरी है। इसके अलावा हम जो भोजन करते हैं वह हमारी फिटनेस पर भी असर डालता है।

लक्षण:

इस मामले में यह जानना आवश्यक हो जाता है कि हमें किन खाद्य पदार्थों से दूर रहना चाहिए क्योंकि आपके द्वारा खाए जाने वाले भोजन का आपके स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक गठिया एक व्यापक शब्द है जो 100 से ज्यादा बीमारियों को कवर करता है। उन्होंने कहा कि गठिया की बीमारी में जोड़ों में सूजन, दर्द और जकड़न आती है। यह सूजन बहुत लंबे समय तक रहती है या फिर आती-जाती रहती है।”

Advertisement

 इन खाद्य पदार्थों से रहें दूर

जानकारी के लिए बता दें कि अगर कोई व्यक्ति गाउट से पीड़ित है, तो ऐसे खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए जिनमें प्यूरीन की मात्रा अधिक हो। वहीं गठिया से पीड़ित लोगों रिफाइंड चीनी, मैदा, रिफाइंड तेल, प्रोसेस्ड मांस, एमएसजी युक्त प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ और मट्ठा प्रोटीन जैसे खाद्य पदार्थों के सेवन से जितना हो सकें बचे।” ये खाद्य पदार्थ शरीर में सूजन पैदा करने के लिए जिम्मेदार होते हैं और पुरानी सूजन रूमेटोइड गठिया (Rheumatoid arthritis) के प्रमुख लक्षणों में से एक है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

डेंगू रोकथाम को प्रभावी कदम उठायें सीएमओ

pahaadconnection

अगर आप रोज सुबह को एक अंडे का सेवन करते हैं तो इसके आपको कई फायदे होंते हैं।

pahaadconnection

कच्चे दूध के इस्तेमाल से ला सकते हैं त्वचा में एक नयी रौनक

pahaadconnection

Leave a Comment