Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर हादसा : मलबे में फंसे आठ मजदूरों को बचाया गया, रुद्रप्रयाग में निर्माणाधीन पुल गिरने से दो की मौत

Advertisement

रुद्रप्रयाग में ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर नारकोटा में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन पुल की सेटिंग गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई. जबकि छह मजदूर घायल हो गए। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सभी मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला।
ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर नारकोटा में निर्माणाधीन पुल के विस्तार में ऊपर से मलबा गिरा। मलबे में फंसे सभी मजदूरों को बचा लिया गया है। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि छह मजदूर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रुद्रप्रयाग में ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर नारकोटा में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन पुल की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया. यहां आठ मजदूर कार्यरत थे। तभी हादसा हो गया। इस हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई। जबकि छह घायल हो गए।
भारी बारिश के कारण पहाड़ों में भूस्खलन हो रहा है। नदी का नाला भी उफान पर है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़, हरिद्वार समेत राज्य के नौ जिलों में अगले 24 घंटों के भीतर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है.

Advertisement
Advertisement

Related posts

करन माहरा ने किया गढ़वाल वासियों को किया अपमानित, माफी मांगे : आशा नौटियाल

pahaadconnection

49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस : 5जी युग में पुलिस व्यवस्था पर हुई चर्चा

pahaadconnection

उत्तराखंड में पहली बार होगी भगवान परशुराम की चरित्र कथा

pahaadconnection

Leave a Comment