Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
खेल

बीसीसीआई का बायजूस पर करोड़ों रुपया बाकी, पेटीएम भी छोड़ना चाहता है टाइटल स्पांसरशिप

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी के प्रायोजक बायजूस पर कथित रूप से बीसीसीआई का 86.21 करोड़ रूपये का बकाया है जबकि ‘टाइटल’ प्रायोजक पेटीएम ने बोर्ड से अपने अधिकार तीसरे पक्ष को देने का अनुरोध किया है। अप्रैल में ही एडटेक कंपनी बायजूस और बीसीसीआई ने अपनी साझेदारी भारत में होने वाले 2023 वनडे विश्व कप के अंत तक बढ़ाने पर सहमति जतायी थी जिसमें 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गयी थी। बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की बैठक में गुरूवार को इस मुद्दे पर चर्चा की गयी. बीसीसीआई के एक सूत्र ने बैठक के बाद पीटीआई से कहा, ‘‘अब तक बायजूस पर बोर्ड का 86.21 करोड़ रूपये का बकाया है. ’’

बायजूस के प्रवक्ता ने पीटीआई से कहा, ‘‘हमने बीसीसीआई से करार बढ़ाया है लेकिन इस पर अभी हस्ताक्षर नहीं हुए हैं। अनुबंध पर हस्ताक्षर होते ही भुगतान करार की शर्तों के अनुसार कर दिया जायेगा. इसलिये हमारी ओर से कोई राशि बकाया नहीं है।  ’’

Advertisement

दूसरी और फिनटेक कंपनी पेटीएम ने बीसीसीआई से अपने भारत के घरेलू क्रिकेट ‘टाइटल’ अधिकार मास्टरकार्ड को देने का अनुरोध किया है।  पेटीएम और बीसीसीआई के बीच मौजूदा करार सितंबर 2019 से लेकर 31 मार्च 2023 तक का है। सूत्र ने कहा, ‘‘पेटीएम ने बीसीसीआई से प्रायोजन को किसी अन्य कंपनी को सौंपने का अनुरोध किया है और बोर्ड इस पर विचार कर रहा है।’’ अगस्त 2019 में पेटीएम ने भारत में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट के मैचों के ‘टाइटल’ प्रायोजक के तौर पर जुड़ाव चार साल के लिये बढ़ाया था।

Advertisement
Advertisement

Related posts

रुद्रपुर में होंगी राज्य स्तरीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता

pahaadconnection

WPL में हो रहे है वाइड-नो बॉल के रिव्यू, IPL में भी लागू होगा ये नियम..!

pahaadconnection

पैरालंपिक खिलाड़ियों ने किया अपने खेल कौशल से अन्य लोगो को प्रेरित : रेखा आर्या

pahaadconnection

Leave a Comment