Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
खेल

भारत करेगा महिला वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी, गांगुली बोले “हम चाहते थे”

Advertisement

भारत 2025 में महिलाओं के 50 ओवर के विश्वकप की मेजबानी करेगा। बीसीसीआई ने बर्मिंघम में संपन्न आईसीसी के वार्षिक सम्मेलन के दौरान इस मेगा टूर्नामेंट के लिए बोली जीत ली है। इसके बाद ये तय हो गया कि अगला वर्ल्ड कप भारत में ही होगा। देश एक दशक से अधिक समय बाद फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के इस महत्वाकांक्षी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।

पिछली बार भारत में महिलाओं का 50 ओवर का विश्व कप 2013 में आयोजित किया गया था। इस विश्व कप में, मुंबई में फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई वेस्टइंडीज को 114 रनों से हराकर चैंपियन बना था। आज तीन अन्य आईसीसी महिला टूर्नामेंट के मेजबानों की भी घोषणा की गई। 2024 का टी-ट्वेंटी विश्व कप बांग्लादेश में होगा। 2026 का टी-ट्वेंटी विश्व कप इंग्लैंड में आयोजित किया जाएगा। 2027 के टी-ट्वेंटी विश्वकप की मेजबानी श्रीलंका करेगा।

Advertisement

आईसीसी विज्ञप्ति के अनुसार, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, ‘हम आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की मेजबानी करने के इच्छुक थे और हमें खुशी है कि हमें इसकी मेजबानी मिल गई है।’

Advertisement
Advertisement

Related posts

सीएम ने किया ओपन रन फॉर यूनिटी क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रतिभाग

pahaadconnection

प्रतियोगिता में चमोली पुलिस के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

pahaadconnection

सौरव गांगुली और जय शाह के भविष्य को लेकर सुप्रीम कोर्ट आज देगा फैसला

pahaadconnection

Leave a Comment