Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
सोशल वायरल

धमकी मिलने के बाद एक्शन में आए सलमान खान… अब मिला गन का लाइसेंस

Advertisement

बॉलीवुड स्टार सलमान खान को बंदूक का लाइसेंस मिल गया है. अभिनेता के पिता सलीम खान को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद, सलमान ने अपनी सुरक्षा के लिए बंदूक लाइसेंस के लिए आवेदन किया था. लाइसेंस के लिए आवेदन करने के बाद अभिनेता सलमान खान 22 जुलाई को सत्यापन के लिए मुंबई पुलिस आयुक्त के कार्यालय पहुंचे थे.

खबरें ये भी हैं कि धमकियां मिलने के बाद सलमान खान ने एक नई बुलेटप्रूफ ग्लास और आर्मर्ड कार खरीदी है, जिसे सलमान खान के घर के कंपाउंड में देखा गया. इतना ही नहीं सलमान खान ने अपने लेटेस्ट लैंड क्रूजर को बुलेटप्रूफ फीचर के साथ अपग्रेड किया है. उसके बाद अब सलमान खान को गन का भी लाइसेंस मिल गया है.

Advertisement

आपको बता दें कि गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सलमान खान के पिता सलीम खान को धमकी भरा पत्र मिला था. इस चिट्ठी में सलमान खान की हालत सिद्धू मूसेवाला की तरह करने की धमकी दी गई थी. इस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया था. जिसके बाद मुंबई पुलिस ने बिश्नोई से पूछताछ की. धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी है.

Advertisement
Advertisement

Related posts

पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं सेब, इस समय खाने से मिलेंगे विशेष लाभ

pahaadconnection

राज्यसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन

pahaadconnection

ओडिशा विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस-BJP के बीच टकराव, कई घायल

pahaadconnection

Leave a Comment