Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअन्यउत्तराखंडसोशल वायरल

देहरादून : चार धाम यात्रा के दौरान मिलेगा फुल मोबाइल नेटवर्क, बनेंगे वाई फाई जोन

चार धाम
Advertisement

अप्रैल से शुरू होने वाली चार धाम यात्रा के दौरान इस वर्ष श्रद्धालुओं को वाई फाई की सुविधा भी प्राप्त होगी। वहीँ सर्वर पर अधिक भार हो जाने के कारण मोबाइल नेटवर्क के अटकने से होने वाली परेशानी से भी निजात मिलेगी। इस साल चार धाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयारती सुविधा पूर्वक यात्रा की लाइव स्ट्रीमिंग जैसी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। गौरतलब है की चारों धामों में से किसी भी धाम में किसी भी दूरसंचार कंपनी के सिग्नल पूर्ण रूप से नहीं आते है।

यात्रा के दौरान किसी किसी जगह पर कनेक्टिविटी अच्छी आती है तो कहीं कहीं कंपनियों के सिग्नल बहुत ही कम या बिलकुल खराब हो जाते हैं। इसके अलावा कई कम्पनियाँ तो ऐसी हैं जिनकी कनेक्टिविटी तो बिलकुल ही नहीं है। मोबाइल की इस कनेक्टिविटी की प्रॉब्लम के चलते तीर्थयात्रियों को यात्रा के दौरान बहुत  ही परेशानी का सामना करना पड़ता है।

तीर्थयात्रियों की इस परेशानी को देखते हुए राज्य सरकार इन इस वर्ष यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को इंटरनेट से लगातार जोड़े रखने के उद्देश्य से वाई फाई जाने बनाने की तैयारी करी है। सूचना प्रौद्योगिकी एवं विकास एजेंसी की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने वाई फाई जोन बनाने के लिए निजी कंपनियों से प्रस्ताव मांगे हैं। प्रस्ताव के अनुसार कंपनियों को धामों तक लीज लाइन पहुचानी होगी और वाई फाई जोन बनाने होंगे। इससे पहले साल 2018 में यात्रा प्रशासन ने केदारनाथ मार्ग पर नौ जगहों पर फ्री में वाई फाई की सुविधा दी थी। इसके अलावा इस बार जिन तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराने के दौरान अपना मोबाइल नंबर दिया है उनको  यात्रा के दौरान मौसम का हर अपडेट उनके मोबाइल पर मिलता रहेगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

असम में आत्महत्या के मामलों में तेजी से वृद्धि, गुवाहाटी सबसे आगे

pahaadconnection

36 वीं पुण्य तिथि पर याद किए गए एचएन बहुगुणा

pahaadconnection

आयुष विभाग चलाएगा डिजिटल योग जनजागरण अभियान

pahaadconnection

Leave a Comment