Pahaad Connection
Breaking News
जीवनशैली

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए इस अनोखी होम रेमेडी को जरूर अपनाएं

Advertisement

आजकल का खानपान पर लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि हम अपनी स्किन पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। ऐसे में हमें स्किन से जुड़ी बहुत सी समस्याएं हो जाती है। हमारी स्किन बेजान सी हो जाती है। इसलिए इसका सही तरीके से ध्यान रखना जरूरी है। वैसे तो मार्केट में बहुत से प्रोडक्ट अवेलेबल होते हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से भी आपकी स्किन ज्यादा खराब हो सकती है। इसलिए आप घरेलू नुस्खे को जरूर अपनाएं। आज हम आपके लिए एक खास रेमेडी लेकर आए हैं। इस रेमेडी से आप अपने चेहरे पर ग्लो ला पाएंगी। आइए इस खास रेमेडी के बारे में जानते हैं।

अपने चेहरे पर चमक लाने के लिए आपको इस खास नुस्खे का प्रयोग करना चाहिए। इसके लिए आपको दो चम्मच बेसन लेना है। इसमें थोड़ा चंदन पाउडर ऐड करना है। अब इस मिश्रण में चुटकी हल्दी डालनी है। इस मिश्रण में थोड़ा सा दूध डालकर एक अच्छा सा मिश्रण बनाएं। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर अच्छे तरीके से अप्लाई करें। 20-25 मिनट तक इसे ऐसे ही रहने दें। उसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। इस उपाय को आप हफ्ते में दो बार जरूर करें इस उपाय को करने के बाद आपको साबुन या फिर फेस वाश इस्तेमाल नहीं करना है। इस खास उपाय से आपके चेहरे पर चमक आएगी। इसके अलावा स्किन से जुड़ी अन्य समस्याएं भी दूर होगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

एसिडिटी की समस्या: शाम के समय एसिडिटी की समस्या बढ़ने का यही कारण है, यहां कुछ घरेलू उपचार दिए गए हैं

pahaadconnection

15 से 20 फीसदी ही हुआ चेरी का उत्पादन

pahaadconnection

यदि आप भी एसिडिटी का सामना कर रहे हो तो यह उपाय आजमाए

pahaadconnection

Leave a Comment