Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
अन्यस्वास्थ्य और फिटनेस

रोजाना 30 से 45 मिनट साइकिल चलाने से शरीर को मिलते है ये फायदे

Advertisement

तमाम शोधों में यह बात भी सामने आई है कि रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाने की आदत ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखती है और हार्ट को स्वस्थ रखती है। रोजाना 30 से 45 मिनट साइकिल चलाने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है। आप साइकिल चलाकर भी वजन को नियंत्रित कर सकते हैं। साइकिल चलाने से कैलोरी बर्न होती है। आप छह महीने तक लगातार साइकिल चलाते हैं, तो आप अपने शरीर के वजन का 12 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं। लेकिन इसके साथ-साथ संतुलित आहार लेना भी जरूरी है। साइकिल चलाने से तनाव भी कम होता है और मूड फ्रेश होता है। इसके अलावा साइकिल चलाने से आपकी याददाश्त भी मजबूत होती है। जिन लोगों को मधुमेह होता है उनका शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। साइकिल चलाते समय आपके पैरों की अच्छी कसरत हो जाती है। इससे पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। कोरोना के समय में इम्युनिटी बढ़ाने की बात जोर पकड़ रही है और लोग इसके लिए तरह-तरह की चीजें ले रहे हैं. लेकिन आपको बता दें कि रोजाना साइकिल चलाने से आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। वास्तव में आप कभी भी साइकिल चला सकते हैं। लेकिन अगर आप इससे स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो सबसे अच्छा है कि आप सुबह साइकिल चलाएँ। यह बेहतर परिणाम देता है। घुटने की समस्या से पीड़ित लोगों को साइकिल नहीं चलानी चाहिए क्योंकि साइकिल चलाने से समस्या बढ़ सकती है। अस्थमा के रोगियों को लंबे समय तक साइकिल नहीं चलानी चाहिए अन्यथा उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। उन्हें पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और फिर उनके निर्देशानुसार साइकिल चलानी चाहिए।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मोदी सरकार ने गरीबों को धनतेरस में दिलवाए आशियाने होगा गृह प्रवेश।

pahaadconnection

पहले इस कंपनी ने 1300 कर्मचारियों को निकाला, अब प्रेसिडेंट को भी दिखा दिया बाहर का रास्ता

pahaadconnection

गुरु रामराय महाराज के देहरादून आगमन की खुशी में हर साल लगता है झंडा मेला

pahaadconnection

Leave a Comment