Advertisement
खाना खाने के बाद मुखवास खाना लाभदाई होता है शरीर के लिए। ज्यादातर लोगों को खाना खाने के बाद मीठा खाने की आवश्यकता होती है और मीठा खाना हानिकारक होता है इसलिए मुख्वास खाने से फायदा ही होता है कितना भी गरिष्ठ भोजन खाया हो वह हजम हो जाता है सोंफ ब्लड प्यूरीफाय करता है अजवाइन दांतों में सड़न नहीं होने देता है और मुंह की दुर्गंध हटाता है, पेट साफ रखता है, पेट की चर्बी नहीं बढ़ने देता । प्रतिदिन अजवाइन खाएं तो पेट की चर्बी नहीं बढ़ेगी लवंग भी दांतों के लिए फायदा वाला है, सब कोई जानते है।
दरअसल मुखवास कई आयुर्वेदिक वनस्पतियों का मिश्रण रहता है, जो पाचन में बहुत मद्द करता है।
हमारी परंपरा में तांबुल को अनन्य साधारण महत्व है। तांबुल संस्कृत नाम है और इस पदार्थ के घटक भारत के अनेक राज्यों की परंपरानुसार बदलते है। दक्षिणभारत के राज्यों में तांबुलम में चुना, सुपारी, खोबरा, गुड़, इलायची इत्यादि का मिश्रण होता है। उत्तर भारत में तांबुल में चूना कत्था, सुपारी, लवंग, इलायची, कई जगह तंबाखू, गुलकंद, खोबरा, मधु इत्यादि का मिश्रण होता है। महाराष्ट्र में सौंफ, चूना, कत्था, सुपारी, जेष्ठमध, इलायची, लवंग, अजवायन इत्यादि घटक रहते है। गुजरात में इन सब घटकों के अलावा धनाडाल रहती है।
नागवली के पत्ते या पान भी अनेक प्रकार के है। कपूरी, मीठा, कलकत्ता, बनारसी, बंगला, मघई आदि नामों से यह पान विविध राज्यों में उपलब्ध है और इन सब पानों का उपयोग भोजनोपरांत या पूजा विधि में तांबूल तैयार करने के लिए किया जाता है। अनेक मंगल कार्यो में भी “पान सुपारी” की परंपरा आज भी कायम है। आइए, तांबुल के कुछ घटकों के बारे में जानते है।
खाना खाने के बाद में हमें जीरा, अजवाइन खा लेनी चाहिए जिससे हमारी पाचन क्रिया सही रहती है, खाने के कुछ समय बाद में हमें कम से कम 100 कदम चलना चाहिए जिससे हमें फायदा होता है।
खाना खाने के तुरंत बाद हमें कोई भी फल नहीं खाना चाहिए खाना खाने से एक-दो घंटे पहले हमें फल खाने चाहिए या फिर खाना खाने के लिए घंटे बाद हम फल का सेवन कर सकते है।
खाना खाते समय फल का सेवन नहीं करना चाहिए, किसी भी कैफिन चाय ,कॉफी का इस्तेमाल खाना खाने के बाद नहीं करना चाहिए ,वह नुकसानदायक होता है, खाना खाने के तुरंत बाद हमें कभी भी नहाना नहीं चाहिए वह तुरंत सोना भी नहीं चाहिए ।
खाने के तुरंत बाद हमें टहलना नही चाहिए इससे पाचन क्रिया पर असर पड़ता है, इसलिए व्यक्ति को कुछ समय बाद टहलना चाहिए, खाने से हमारे शरीर में एनर्जी बढ़ती है, शरीर के अंदर पाचन क्रिया में ऊर्जा की आवश्यकता होती है।
Advertisement
Advertisement