Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअन्यउत्तराखंड

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से की बातचीत, धराली आपदा पर ली जानकारी

Advertisement

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत कर उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा तथा राहत एवं बचाव कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रधानमंत्री को बताया कि राज्य सरकार राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता के साथ जुटी हुई है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण कुछ क्षेत्रों में कठिनाइयाँ आ रही हैं, लेकिन सभी संबंधित एजेंसियाँ समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं ताकि प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता मिल सके।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अर्जुनेश्वर मंदिर एक प्रसिद्ध भगवान शिव मंदिर

pahaadconnection

मेडिकल कॉलेजों के निर्माण के प्रोजेक्ट्स को हॉलिस्टिक अप्रोच के साथ पूरा करने के निर्देश

pahaadconnection

श्री गुरु राम राय जी का सन् 1676 में हुआ था देहरादून आगमन

pahaadconnection

Leave a Comment