Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

अचानक दून अस्पताल पहुँचे धामी ने मरीजों का भोजन चखकर गुणवत्ता परखी

Advertisement

देहरादून, 
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और फीडबैक लिया। उन्होंने मरीजों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को परखने के लिए खुद वह भोजन खाया। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा भगवान की सेवा है। मरीजों के साथ मधुरता से व्यवहार किया जाए तो आधी बीमारी तो वैसे ही दूर हो जाती है। सेवा भाव का होना आवश्यक है।


मुख्यमंत्री ने अस्पताल में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। स्वच्छ माहौल से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कि इलाज के लिए आने वालों को अधिक इंतजार न करना पड़े। मरीजों के साथ साथ आने वाले उनके तीमारदारो को भी परेशानी न हो। अस्पताल में सभी आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित हो। उन्होंने अस्पताल में इमरजेंसी वार्डों, आईसीयू एवं डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया।

Advertisement


इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

तीर्थ यात्रियों को आ रही परेशानियों पर सरकार सरकार को लिया आढे हाथों

pahaadconnection

कृषि औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेला 2025 का हुआ भव्य शुभारंभ

pahaadconnection

बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 27 अप्रैल को खुलेंगे

pahaadconnection

Leave a Comment