Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड में 17 से आयोजित किये जायेंगे महा रक्तदान शिविर : डॉ धनसिंह

Advertisement

देहरादून, 
उत्तराखण्ड राज्य स्थित सभी रक्तकोषों (ब्लड बैंक) में रक्त (ब्लड) की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में बनी रहे तथा किसी भी व्यक्ति को जरूरत पड़ने पर आसानी ब्ल्ड मिल सके, इस उद्देश्य से भारत सरकार के आह्वान पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक में ‘रक्तदान अमृत महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून स्थित पुलिस लाइन से करेंगे। यह जानकारी गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ धनसिंह रावत ने दी।

उन्होंने आज अपने शासकीय आवास में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक में ‘रक्तदान अमृत महोत्सव’ की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उन्होंने बताया कि आगामी 17 सितम्बर को प्रातः 09 बजे पुलिस लाइन, देहरादून में रक्तदान महा-अभियान का मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा।

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया प्रदेशभर में रक्तदान के लिये इच्छुक व्यक्तियों को भारत सरकार द्वारा संचालित ई-रक्त कोष पोर्टल एवं आरोग्य सेतु ऐप पर पंजीकरण करना होगा। पुलिस लाइन में आयोजित रक्तदान अमृत महोत्सव में भी रक्तदाता पंजीकरण एवं रक्तदान के लिये शिविर का आयोजन किया जा रहा है, ताकि रक्तदाता मौके पर ही अपना पंजीकरण कराने के साथ-साथ रक्तदान भी कर सकेंगे।

डॉ रावत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग एवं लाइन डिपार्टमेंट के अधिकारी एवं कर्मचारी महोत्सव के आयोजन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा रेडक्रॉस सोसाइटी, बालाजी सेवा संस्थान, एग्नस कुंज सोसाइटी, रूद्रा हिमलया जन जागृति समिति के पदाधिकारी एवं निदेशक आयुर्वेदिक तथा होमोपैथिक विभाग, मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहेंगी।

Advertisement

बैठक में सचिव स्वास्थ्य डॉ0 आर0 राजेश कुमार, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ0 शैलजा भट्ट, निदेशक एनएचएम राष्ट्रीय कार्यक्रम डॉ0 सरोज नैथानी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

वन विभाग की टीम पर हमले का फरार आरोपी गिरफ्तार

pahaadconnection

प्रीबुकिंग वाले श्रद्धालुओं तथा यात्रा मार्ग पर स्तिथ होटल धारकों के लिए चार धाम यात्रा पंजीकरण की विशेष सुविध

pahaadconnection

उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे शुभारंभ

pahaadconnection

Leave a Comment