Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार बेस अस्पताल में पौड़ी के सिमड़ी में हुई बस दुर्घटना के घायलों का हालचाल जाना।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि घायलों के इलाज के लिये सरकार द्वारा पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने डॉक्टरों से भी घायलों के बारे में पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में फर्स्ट रेस्पांडर के रूप में पहुँचे ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले आस-पास के ग्रामीण पहुँचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने डीएम पौड़ी को निर्देशित किया कि जिन ग्रामीणों ने आपदा की घड़ी में घायलों और मृतकों को बाहर निकालने में मदद की है उनकी सूची बनाकर उनको भी प्रोत्साहित करने हेतु प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की जाए। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

थाना चौकी प्रभारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश

pahaadconnection

जिला खनिज न्यास समिति की बैठक आयोजित

pahaadconnection

पुलिस लाइन सभागार में विदाई समारोह का आयोजन

pahaadconnection

Leave a Comment