Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

पांच माह में चालीस लाख से अधिक पहुंची चारधाम यात्रियों की संख्या

Advertisement

देहरादून।

उत्तराखंड चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में इस वर्ष भारी बढ़ोतरी हुई है। बरसात के मौसम के बाद, यात्रियों की संख्या और बढ़ गयी है। चारो धामों में अभी तक पांच माह में रिकार्ड चालीस लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंच चुके है। हेमकुंट साहिब एवं लोकपाल तीर्थ को मिलाकर यह आंकड़ा तैतालीस लाख पहुंच गया है। इस तरह अब तक कई दशकों के रिकार्ड भी टूट गये हैं। वर्ष 2019 में संपूर्ण यात्रा काल छ: माह में हेमकुंट साहिब सहित 32 लाख तीर्थयात्री चारधाम पहुंचे थे।

Advertisement


प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड तीर्थयात्रियों के पहुंचने पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सुगम चारधाम यात्रा तथा “अतिथि देवो भव:” के अनुसार तीर्थयात्रियों की सेवा हेतु प्रतिबद्ध है। जबकि राज्य के पर्यटन और धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों की आमद प्रदेश सरकार की उपलब्धि है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत सहित श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने चारधाम यात्रा पर पहुंच रहे सभी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दी है।आधिकारिक जानकारी के अनुसार, चारों धामों में श्रद्धालुओं की प्रतिदिन की संख्या में भी अब वृद्धि हो गयी है।

Advertisement

मंगलवार तक 40, 49, 150 (चालीस लाख उनचास हजार एक सौ पचास) तीर्थयात्री उत्तराखंड चारधाम दर्शन हेतु पहुंच गये है। मानसून से यात्रा में कमी देखी गयी थी, लेकिन बारिश कम होते ही तथा श्राद्ध पितृ पक्ष के बाद से बदरीनाथ- केदारनाथ में दस से बारह हजार तक तीर्थयात्री प्रतिदिन पहुंच रहे हैं।गंगोत्री- यमुनोत्री में तीन से पांच हजार तक तीर्थयात्री पहुंच रहे है। यात्रा के अंतिम चरण में तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ गयी है।चारों धामों में बर्फवारी के बाद यदा -कदा हल्की बारिश है, लेकिन आज मौसम सामान्य रहा है। चार धामों के राष्ट्रीय राजमार्ग सुचारू है। तोताघाटी, शिरोबगड़, लामबगड़ एवं पागलनाला जैसे क्षेत्रों में भूस्खलन रूक गया है। फलस्वरूप यात्रा सुचारू है। केदारनाथ हेली सेवा बारिश से आंशिक रूप से प्रभावित हुई थी, लेकिन बरसात में भी हेली सेवा जारी रही। वर्तमान में हेली सेवा सुचारू चल रही है। गंगोत्री राजमार्ग सुचारू है। यमुनोत्री राजमार्ग भी सुचारू है।

Advertisement

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 8 मई से आज तक 15,31,953 तीर्थयात्री धाम पहुंच गये। श्री केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 6 मई से आज तक 14,36,451 तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंच गये।इसमें हेलीकॉप्टर से पहुंचे 1,32,006 तीर्थयात्री भी शामिल हैं।श्री गौड़ ने बताया कि श्री यमुनोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से आज तक 4,75,172 तथा श्री गंगोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से आज तक 6,05,574 तीर्थयात्री यमुनोत्री पहुंच गये है। अभी तक श्री बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचने वाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या का योग-29,68, 404 है ।श्री यमुनोत्री -गंगोत्री पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 10,80,746 रही।‌ आज तक उत्तराखंड चारधाम पहुंचे संपूर्ण तीर्थयात्रियों की संख्या 40,49,150(चालीस लाख उनपचास हजार एक सौ पचास) है।

Advertisement

श्री हेमकुंड साहिब एवम लोकपाल तीर्थ में कपाट खुलने की तिथि 22 मई से कपाट बंद होने की तिथि 10अक्टूबर तक पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 2,47, 000 रही है। इस यात्रा वर्ष श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर, श्री केदारनाथ धाम तथा यमुनोत्री धाम के 27 अक्टूबर भैया दूज तथा श्री गंगोत्री धाम के कपाट 26 अक्टूबर को शीतकाल हेतु बंद हो रहे हैं।उल्लेखनीय है कि चारों धामों में मानसून की दस्तक के साथ ही, प्रतिदिन के यात्रियों की संख्या में गिरावट आयी थी। लेकिन पुनः यात्रा को गति मिली है। यात्रा निरंतर चल रही है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मतदान पार्टियां बूथों के लिए रवाना

pahaadconnection

कांग्रेस का घोषणा पत्र “न्याय पत्र” देश की आवाज : सुप्रिया श्रीनेत

pahaadconnection

चंद्रयान-3 की सफलता 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं और सामर्थ्य का प्रतिबिंब है : प्रधानमंत्री

pahaadconnection

Leave a Comment