Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
अन्य

दिवाली से पहले सोने चांदी की कीमत में गिरावट !

Advertisement

भारत में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव आज 46,570 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है जो बीते दिन भाव 46,610 रुपये था। इस तरह सोने की कीमत में 40 रुपये की कमी आई है। चांदी भी 500 रुपये लुढ़ककर 55,300 रुपये प्रति किलो आ गई है। गौरतलब है कि भारत में आज सोने की कीमतें इस महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है।

मंगलवार को एमसीएक्स पर सोना वायदा सपाट था। एमसीएक्स पर सोने का भाव 50,320 प्रति 10 ग्राम रहा चांदी का वायदा भाव 56,542 रुपये प्रति किलोग्राम था। धनतेरस 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। विश्लेषकों का कहना है कि धनतेरस से पहले कीमतों में गिरावट भारत में खुदरा मांग बढ़ सकती है।

Advertisement
अगले सप्ताह से शुरू होने वाले धनतेरस और दिवाली सहित त्योहारों के कारण अक्टूबर से दिसंबर के दौरान भारत में सोने के गहनों, सिक्कों और छड़ों की मांग चरम पर होती है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, भारत में आभूषणों की बिक्री पिछले साल की अंतिम तिमाही में लगभग दोगुनी हो गई, क्योंकि महामारी का असर अब बिल्कुल खत्म हो गया है।
वैश्विक बाजारों में सोना 0.1% बढ़कर 1,652.23 डॉलर प्रति औंस हो गया। हाजिर चांदी 0.2% बढ़कर 18.7181 डॉलर प्रति औंस हो गई।
Advertisement

Related posts

जाह्नवी कपूर ने रेड कलर की साड़ी में करवाया फोटोशूट, फैंस हुए खुश

pahaadconnection

अगर आप भी खांसी से परेशान हैं तो इन देसी उपचारों से मिलेगा फायदा

pahaadconnection

दिल्ली: तापमान बढ़ने के साथ-साथ वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में

pahaadconnection

Leave a Comment