Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
अन्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में, वनटांगियों संग मनाएंगे दिवाली

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वनटांगिया के साथ दिवाली का त्यौहार मनाएंगे। इसको लेकर जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर वनटांगिया गांव में ख़ुशी की लहर छाई हुई है।अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार , कुसम्ही जंगल में बसे वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार सुबह करीब 11 बजे पहुंचेंगे। वह प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में दीपोत्सव का कीर्तिमान रचने के बाद वनटांगियों के बीच आएंगे। मुख्यमंत्री लगातार 14वें साल वनटांगियों के बीच दिवाली मनाएंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिंदू विद्यापीठ में पढ़ने वाले बच्चों से भी मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाएंगे । मुख्यमंत्री उन्हें मिठाई और दिवाली का उपहार प्रदान करेंगे।

सीएम योगी वनटांगियों को दिवाली का उपहार देने के साथ साथ ही जिले की कई ग्राम पंचायतों के लिए करीब 80 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत भी करेंगे । मुख्यमंत्री योगी ने अपने  साथ दिवाली मनाने के लिए कई गांवों के वनटांगियों के साथ साथ राजधानी गांव के मुसहरों को भी आमंत्रित किया है। जंगल तिकोनिया नंबर तीन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री 34.55 करोड़ रुपये की लागत से 95 ग्राम पंचायतों के लिए ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों व 2.48 करोड़ रुपये की लागत से 62 ग्राम पंचायतों के लिए कामन सर्विस सेंटर की स्थापना कार्य का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री  24 ग्राम पंचायतों में परफॉर्रमेंस ग्रांट से कराए गए करीब 21.10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। इसके अलावा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की तरफ से पूर्वांचल विकास निधि के तहत कराए गए 1.33 करोड़ व त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत कराए गए 20.46 करोड़ रुपये के विकास कार्य   भी जनता को समर्पित किये जाएंगे ।

Advertisement
Advertisement

Related posts

FSSAI का एफओएससीओएस वेब एप्लीकेशन अब क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगा

pahaadconnection

प्रधानमंत्री 1780 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

pahaadconnection

वेदांता लिमिटेड एक निजी प्लेसमेंट के आधार पर 2,100 करोड़ रुपये के एनसीडी जुटाएगी

pahaadconnection

Leave a Comment