Pahaad Connection
स्वास्थ्य और फिटनेस

नारियल पानी और उसकी मलाई दोनों के फायदे एकसाथ पाना है, तो पिएं नारियल क्रश

Advertisement

नारियल पानी और उसकी मलाई दोनों के फायदे एकसाथ पाना है, तो पिएं नारियल क्रश

1 नारियल क्रश में विटामिन ए, बी, सी, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, सोडियम एवं लौह तत्व भरपूर होता है। यह सभी तत्व शरीर के संपूर्ण विकास हेतु अत्यंत लाभदायक माने जाते हैं। नारियल क्रश रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। शरीर में मौजूद बहुत से वायरस से भी लड़ाई करता है।

Advertisement

2 नारियल क्रश यानी नारियल पानी में मलाई मिलाकर पीने से शरीर को शीतलता मिलती है। यह त्वचा संबंधी बीमारियों में काफी फायदेमंद है।

3 ताजे हरे कच्चे नारियल में 90 प्रतिशत पानी रहता है लेकिन इस नारियल की मलाई सबसे पौष्टिक अवस्था में होती है। नारियल क्रश पके हुए नारियल की मलाई से भी ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक होता है। इसमें खनिज पदार्थ की मात्रा अधिक होती है, जबकि फैट, शर्करा और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।

Advertisement

4 ताजे नारियल की 11 औंस मलाई में केवल 65 कैलोरी है पर फिर भी यह पोषकता से भरपूर होता है। नारियल क्रश कितनी ही मात्रा में लिया जाए पर यह आपको मोटापे से बचाता है और शरीर को आवश्यक पौष्टिकता प्रदान करता है।

5 नारियल क्रश से शरीर में मैग्नीज की दैनिक आवश्यकता की पूर्ति हो जाती है। यह खनिज रक्त के थक्के हटाने में सहायक कारकों के निर्माण में मदद करता है। इसमें 15 प्रतिशत पोटैशियम होता है, जो मांसपेशियों, हड्डियों और पाचनतंत्र को सही रखने में मदद करता है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

बालों का झड़ना नहीं रुक रहा है, तो फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट गीतिका मित्तल के बताए इन टिप्स को अपनाएं

pahaadconnection

अगर आप भी घर में खुशहाली चाहते हैं तो झाड़ू से जुड़े इन नियमों के बारे में जाने

pahaadconnection

Health Tips: हिचकी से राहत पाने के लिए पानी पिएं, गहरी सांस लें, मसालेदार और कैफीनयुक्त पेय से बचें।

pahaadconnection

Leave a Comment