Pahaad Connection
उत्तराखंडBreaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय जनता की समस्याएं सुनी

Advertisement

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि कॉलेज ऑफ एजुकेशन बनबसा में आयोजित मुख्य सेवक जनता मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर स्थानीय जनता की समस्याएं सुनी। जनता मिलन कार्यक्रम में  लोगों द्वारा विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया  गया। कुछ समस्याएं सड़क निर्माण,जल भराव,पेयजल, स्वरोजगार,सौर ऊर्जा, शौचालय निर्माण आदि की भी समस्याएं रखी। जन समस्या शिविर में विभिन्न लोगों द्वारा अपनी अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं के निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं को ससमय निस्तारण करें जिससे किसी को भी अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्या जिस स्तर की हो उसका समाधान उसी स्तर पर होना चाहिए। बेवजह वह समस्या उच्च स्तर पर न आए। अगर ऐसा होता है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी।

Advertisement

इस दौरान प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष श्री शशांक रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीप पाठक, भाजपा प्रदेश मंत्री सुश्री हेमा जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष बनबसा सुश्री रेनू अग्रवाल, उपाध्यक्ष बीसूका श्री संतोष थपलियाल, पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी आरएस रावत अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

तथ्यात्मक खबर प्रसारित करने की अपेक्षा

pahaadconnection

धरना स्थल जाते कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

pahaadconnection

हाईवे पर चलती कार में लगी आग

pahaadconnection

Leave a Comment