Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं का लोकापर्ण

Advertisement

देहरादून ।

देहरादून हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित उत्तराखंड राज्य में 60 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई गोट वैली नाबार्ड (आर. आई. डी. एफ.) राष्ट्रीय गोकुल मिशन एवं एनसीडीसी के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भारत सरकार के पशुपालन राज्य मंत्री डॉ.संजीव कुमार बालियान के साथ प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी उपस्थित रहे।

Advertisement

कार्यक्रम में मंत्री जोशी ने राज्य मंत्री को रूद्रक्ष पौध एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि पशुपालन और कृष्ण दोनों विभाग आपस में जुड़े हुए विभाग हैं। जहां एक और कृषि घास, चारा, फसलों और चारा वृक्ष के रूप में पशुधन के लिए भोजन उपलब्ध कराती है। वहीं दूसरी और पशुओं से प्राप्त गोबर खाद से कृषि के लिए पोषक तत्व मिलते हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि आज प्रदेश में 40% जैविक खेती हो रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राकृतिक खेती पर विशेष फोकस कर रहे हैं वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement

मंत्री जोशी ने कहा कि पलायन को रोकने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कृषि और पशुपालन विभाग शीघ्र ही एक साथ मिलकर एक योजना बनाई जाएगी। दोनों विभाग के आपसी समन्वय के साथ कार्य कर पलायन को रोकने में मददगार साबित होगा और ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों की भी आजीविका बढ़ेगी। इस अवसर पर केंद्रीय पशुपालन राज्यमंत्री डॉ.संजीव कुमार बालियान, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, अध्यक्ष प.राजेंद्र अन्थवाल, सचिव बी. वी आरसी पुरुषोत्तम, सचिव मीनाक्षी सुंदरम, विधायक उमेश शर्मा काऊ सहित कई लोग उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement

Related posts

आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने सौपा ज्ञापन

pahaadconnection

एबीवीपी का पूरा पैनल होगा विजयी : मकवाना

pahaadconnection

आवंटित बजट समय पर खर्च करें अधिकारी : डॉ. धन सिंह रावत

pahaadconnection

Leave a Comment