Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कैंब्रियन हॉल स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

Advertisement

देहरादून, 26 नवम्बर। प्रदेश के कृषि, कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को गढ़ी कैंट में कैंब्रियन हॉल स्कूल के वार्षिक खेलकूद समारोह में प्रतिभाग कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने खेल कूद प्रतियोगिता में विजेता छात्र छात्राओं को मेडल ओर प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। अपने संबोधन में सबसे पहले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केब्रियन हॉल स्कूल में 59वें वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम के आयोजन के लिए संस्थान फाउंडर शिक्षक और छात्र छात्राओं को बधाई दी ओर शुभकामनाएं दी। जोशी ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेल का भी महत्वपूर्ण स्थान होता है। हमें खेलकूद के क्षेत्र में भी हमेशा आगे रहना चाहिए। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने प्रत्येक विद्यार्थी के जीवन में दृढ निश्चय,निष्ठा, अनुशासन, विविधता और दिशा इन पांच प्रमुख सामाजिक तत्वों का होना आवश्यक है। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने खेल कूद प्रतियोगिता में विजेता छात्र छात्राओं को बधाई ओर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना भी की। इस अवसर पर स्कूल के प्रेसिडेंट कृष्णा शमशेर, जेबी राणा, सोनम राणा, प्रिसिंपल सैमुअल जयदीप, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल, डॉक्टर अरुण कुमार, मेजर जनरल सम्मी साभरवाल, शिखा घिल्डियाल, हेमंत कोचर, आरसी उनियाल सहित बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने किया विभिन्न वार्डों में ” जन संवाद “

pahaadconnection

प्रेमनगर वाल्मीकि सेवा समिति ने किया शोभायात्रा का आयोजन

pahaadconnection

महिलाओं को दिया गया जूट बैग बनाने का प्रशिक्षण

pahaadconnection

Leave a Comment