Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

हादसे का शिकार हुआ वाहन, चालक का शव बरामद

Advertisement

देहरादून/ श्रीनगर गढ़वाल। बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार सुबह एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। तोता घाटी में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई की तरफ जा गिरी, लेकिन वह पत्थर पर बीच में ही अटक गई। इस दौरान कार चालक करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी। एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर खाई में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने चालक का शव बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, गाड़ी में मिली आरसी में कार संख्या यूके 07 एएन 5419 का पंजीकरण शरद शर्मा पुत्र शिव नाथ निवासी 45, द्रोण कॉम्प्लेक्स गांधी रोड देहरादून के नाम दर्ज है। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के अनुसार, शव की पहचान शरद कांत पुत्र शिव चरण निवासी वृंदा एन्क्लेव, फेज वन, लेन डी, स्वास्तिक प्लाजा, बंजारावाला के रूप में हुई है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सचिव स्वास्थ्य ने किया केदारनाथ धाम में स्थलीय निरीक्षण

pahaadconnection

सरकार सदन के पटल पर रखेगी लिखित जबाव

pahaadconnection

कर्मचारियों का वेलफेयर प्रार्थमिकता, पर अनुशासन से कोई समझौता नहीं : एसएसपी

pahaadconnection

Leave a Comment