Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राज्यपाल ने किया ‘‘मिलकर रहना सीखो’’ में प्रतिभाग

राज्यपाल
Advertisement

राज्यपाल ने किया विजेता बच्चों को पुरस्कृत

देहरादून 22 दिसम्बर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने वीरवार को राजभवन ऑडिटोरियम में उत्तराखण्ड बाल कल्याण परिषद् द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘‘मिलकर रहना सीखो’’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। राज्यपाल ने कहा कि बाल कल्याण परिषद् द्वारा यह सराहनीय पहल की गई है कि जिसमें जनपदों के दूर-दराज के बच्चों को एक दूसरे के साथ रहकर कई चीजें सीखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि बच्चे इस शिविर से कुछ अच्छा अवश्य सीखकर जाएंगे। राज्यपाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने अंदर छुपी प्रतिभाओं को अवश्य निखारें। प्रत्येक बच्चे में एक अलग तरह की प्रतिभा है उसे पहचानना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चे असीमित सपने देखें और अनुशासन व कड़ी मेहनत के बल पर उसे प्राप्त करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि बच्चों को चाहिए कि वे हमेशा नई चीजों को सीखते रहें और इसमें किसी प्रकार का संकोच न करें। राज्यपाल ने कहा कि दूसरों की भलाई के लिए और जरूरतमंदों व बुजुर्गों की हमेशा सहायता करें। उन्होंने कहा कि बच्चे आत्मानुशासन का हमेशा ध्यान रखें। इस कार्यक्रम के दौरान महासचिव पुष्पा मानस ने बताया कि बाल भवन में पांच दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के 11 जनपदों के 66 बच्चों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य विभिन्न परिवेश से आये बच्चों का आपस में एक दूसरे के साथ रहना सिखाना है। उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय शिविर में बच्चों को नए खेल, नई गतिविधियों के अलावा कई स्थानों का भ्रमण भी कराया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा कई लोकनृत्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में बाल कल्याण परिषद् के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. आई.एस. पाल, उपाध्यक्ष श्रीमती मधु बेरी सहित अन्य पदाधिकारीगण, विभिन्न स्कूलों के बच्चे और उनके अध्यापक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

pahaadconnection

पूर्व सीएम के घर पर नोटिस लेकर पहुंची सीबीआई

pahaadconnection

उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने किया 100 वर्षीय मतदाता विजयसिंह को सम्मानित

pahaadconnection

Leave a Comment