Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेशवातावरण

मैदानी मार्गों में घना कोहरा होने पर नहीं चलेंगी रोडवेज बसें

कोहरा
Advertisement

कोहरे में रोडवेज बसें चलाने पर रोक

देहरादून। मैदानी मार्गों में घना कोहरा होने पर रोडवेज की बसें नहीं चलेंगी। परिवहन निगम ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। मैदानी मार्गों पर इन दिनों कोहरे का प्रकोप है। इस वजह से यूपी ने कोहरे में बसों के संचालन पर रोक लगा दी थी। अब उत्तराखंड परिवहन निगम ने भी इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन के मुताबिक, अगर किसी भी जगह घना कोहरा होगा और बस संचालन में कठिनाई होगी तो तत्काल बस सुरक्षित स्थान पर रोक दी जाएगी। चालक-परिचालक तुरंत इसकी सूचना अपने डिपो के अधिकारियों को देंगे। डिपो से लाइट, फॉग लाइट, हैलोजन हेडलाइट, वाइपर, ब्रेक, हॉन आदि को सही तरीके से जांचने के बाद ही बस को बाहर जाने दिया जाएगा। उन्होंने सभी डिपो के सहायक महाप्रबंधकों को भी निर्देश दिए हैं कि कोहरे के मद्देनजर बसों में आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं।
परिवहन निगम ने बसों में हैलोजन हेडलाइट और फॉग लाइट जांचने व दुरुस्त करने का आदेश तो जारी कर दिया है, लेकिन बसों के ड्राइवर व कंडक्टरों का कहना है कि बसों में केवल सामान्य हेडलाइट ही लगी हैं। फॉगलाइट भी नहीं हैं। अगर कहीं ज्यादा जरूरत महसूस होती है तो ड्राइवर-कंडक्टर अपनी जेब से पैसा खर्च कर यह इंतजाम करते हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जानिए कौन हैं बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, रामजन्मभूमि आंदोलन में भी सक्रिय

pahaadconnection

सम्मान उत्तराखण्ड के लिए गर्व का विषय : सीएम

pahaadconnection

उत्तराखंड में नए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक भवन का उद्घाटन

pahaadconnection

Leave a Comment