Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

हड़ताल पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं ने सिलवानी विधायक को दिया ज्ञापन। सुघोष कार्यक्रम में उपस्थित हुए विधायक।

हड़ताल
Advertisement

बेरखेड़ी ग्राम जाते समय हुआ स्वागत ग्राम वासियों की समस्याएं सुनी और तत्काल अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देश दिए।

प्रशिक्षण अभियान “सुघोष” कार्यक्रम में उपस्थित हुए एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारीगण तथा कार्यकर्ताओं से संवाद किया ।

सिलवानी एमपी । सिलवानी आशा कार्यकर्ताओं ने सिलवानी विधायक ठाकुर रामपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा ।आशा कार्यकर्ताओं ने अपना दुखड़ा सुनाते हुए कहा जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हम हड़ताल बंद नहीं करेंगे। सिलवानी तहसील के समस्त आशा कार्यकर्ता बीते 8 दिनों से संपूर्ण कामकाज बंद करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हड़ताल पर बैठी है। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं मैं काफी प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। सिलवानी क्षेत्र की समस्त आशा कार्यकर्ता बीते 19 दिसंबर से हड़ताल पर हैं और यह हड़ताल 26 दिसंबर तक जारी रहेगी। वही यदि मांगे पूरी नहीं की जाती है तो हड़ताल अनिश्चितकालीन तक जारी रहेगी।
सुघोष कार्यक्रम में उपस्थित हुए
विधायक श्री रामपाल सिंह जी आज भारतीय जनता पार्टी विधानसभा सिलवानी अंतर्गत मंडल ‘आई टी एवं सोशल मीडिया विभाग’ द्वारा आयोजित प्रशिक्षण अभियान “सुघोष” कार्यक्रम में उपस्थित हुए एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारीगण तथा कार्यकर्ताओं से संवाद किया । एव जनपद अध्यक्ष ठाकुर तरुवर सिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला,भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक पटेल,विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक, ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जहा समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विधायक रामपाल सिंह का हुआ स्वागत।
ग्राम पंचायत जैतपुर के ग्राम पटना में सिलवानी क्षेत्र के विधायक रामपाल सिंह राजपूत का बेरखेड़ी ग्राम जाते समय हुआ स्वागत ग्राम वासियों की समस्याएं सुनी और तत्काल अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देश दिए । ग्राम के वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता रहे उपस्थित जिसमें प्रेमनारायण कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, पृथ्वी आदिवासी, कपिल आदिवासी ,बृजेश कुशवाह ,सभी युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Advertisement
Advertisement

Related posts

कोविड संक्रमण : एक साथ मिले 10 पॉजिटिव मरीज

pahaadconnection

फराह खान: 30 रुपये जब पिता की मृत्यु हो गई। इसे रखने वाली फराह अब 360 करोड़ की मालकिन हैं

pahaadconnection

दर्दनाक हादसा: बस और लोडर ऑटो के बीच जोरदार टक्कर, दो की मौत, 14 घायल

pahaadconnection

Leave a Comment