Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsजीवनशैली

चेहरे के दाग धब्बे और पिगमेंटेंशन को दूर करने के लिए करे तुलसी फेस पैक का इस्तेमाल

चेहरे
Advertisement

अगर आप बेदाग और नेतृत्व जा पाना चाहते हैं तो इसके लिए तुलसी का इस्तेमाल करें।

इसके इस्तेमाल से मुंहासे और दाग धब्बे दूर होते हैं आप भी इसके प्रयोग के बारे में जाने।

         तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल सर्दी खांसी के लिए किया जाता है। लेकिन यह आपकी त्वचा के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। इस वजह से त्वचा के दाग-धब्बे और मुंहासों को दूर करने के लिए है। तुलसी का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही इसमें मौजूद तत्व चेहरे के अंदर से सफाई करते हैं। साथ ही ब्लड सरकुलेशन भी बेहतर बनता है। इसलिए आपकी त्वचा पर निखार आता है। अगर आपके चेहरे पर झाइयां हैं तो उन्हें दूर करने के लिए भी तुलसी के फेस पर का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए इसे बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।
तुलसी के पत्तों का फेस पैक बनाने के लिए उसके पत्तों को धोकर उसकी अच्छी पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट में गुलाब जल डालें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। लगाने के बाद इसे सूखने के लिए छोड़ दें। उसके बाद आप चेहरे को धो लें। तुलसी के पत्तों के इस खास फेस पैक के इस्तेमाल से आपके चेहरे पर चमक आती है। साथ ही चेहरे के डलनेस दूर होती है। दाग धब्बे दूर होते हैं। इस वजह से आपको बेदाग और खूबसूरत त्वचा मिलती है। अगर आप तुलसी के फेस पैक का रेगुलर इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी त्वचा को विशेष फायदे मिलते हैं। आप भी स्किन से जुड़ी समस्याओं के लिए तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल जरूर करें।
Advertisement
Advertisement

Related posts

थाना बलुवाकोट पुलिस एवं एसएसबी टीम ने की संयुक्त रुप से कॉम्बिंग

pahaadconnection

एक अनोखी पहल : ट्रीगार्ड मुक्त पेड़ मुहिम

pahaadconnection

जिला प्रशासन का शिक्षा माफियाओं पर प्रहार जारी

pahaadconnection

Leave a Comment