Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कांग्रेस को कोई हिला नहीं सकता : खरगे

Advertisement

देहरादून, 28 जनवरी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के देहरादून पहुंचने पर कांग्रेसियों में ने उनका भव्य स्वागत किया। बन्नू स्कूल ग्राउंड में खरगे के स्वागत के लिए पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ ही कार्यकर्ता व समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सबसे पहले देरी से पहुंचने के लिए जनता से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि देरी इसलिए हुई क्योंकि आजकल उड़ने के लिए भी मोदीजी की परमिशन लेनी पड़ती है। फिर हेलिकॉप्टर में चढ़ने, उतरने, हेलिकॉप्टर लैंडिंग में भी उनकी परमिशन लेनी पड़ती है। वो हम सबको सताते हैं। ताकि लोग लंबा इंतजार करके हमारे भाषण के समय चले जाएं। हमें ऐसी सरकार को हटाना है। आप उत्तराखंड के लोग हिम्मत वाले हैं। पूरे देश को बचाने वाले हैं। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आजकल देश को बचाने का क्रेडिट वो उत्तराखंड या हिमालय को नहीं देते। पूरा क्रेडिट मोदी जी खुद लेते हैं। जो चल रहा है, आप सब सुबह अपने धर्म के गुरु की फोटो या चेहरा नहीं देखेंगे। टीवी लगाकर आप मोदी का चेहरा देखेंगे। इसीलिए अब वो विष्णु के 11वां अवतार बनने को निकले हैं। हर व्यक्ति धर्म पर भरोसा रखता है लेकिन राज्य अलग होता है। लेकिन यहां सब मिक्स चल रहा है। अच्छे और बुरे का पता नहीं चल पा रहा।उन्होंने कहा कि मोदी के सपने में नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी आते हैं। आजकल राहुल गांधी तो उन्हें सोने ही नहीं दे रहे हैं। वो डर रहे हैं। हमारी न्याय यात्रा मणिपुर, नागालैंड में अच्छी हुई लेकिन असम में घुसते ही गड़बड़ी शुरू हो गई। यात्रा को रोकने का प्रयास किया गया। बीजेपी की सरकार असम में है, वहीं ये गड़बड़ हुई। लेकिन हम डरकर भागने वाले नहीं हैं। जब तक आप सब हैं, कांग्रेस को कोई हिला नहीं सकता। खरगे ने कहा कि हमारी नेता इंदिरा गांधी ने देश को एक रखने के लिए अपनी जान दी। राजीव गांधी ने जान दी। मैं भाजपा सरकार और उनकी पार्टी से पूछता हूं कि आजादी के लिए आपके कितने लोग जेल गए, कितने बर्बाद हुई। कितनों ने अपने घरबार छोड़ा। कांग्रेस के लोग फांसी पर चढ़े हैं। आप संपत्ति जमा कर रहे हो। उनके घर का कोई व्यक्ति कभी आजादी के लिए नहीं मरा। अंग्रेजी हुकूमत में जब गांधी जी ने भारत छोड़ो का बीड़ा उठाया तो इनके लोग अंग्रेजी सरकार में नौकरी पर लगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमने जो बनाया, उन सबको भाजपा बेचकर खा रही है। मैं 1974 में पंतनगर यूनिवर्सिटी में 30 वर्ष की आयु में आया था। वो यूनिवर्सिटी कांग्रेस ने बनाई। एनआईटी उत्तराखंड, एम्स, आईआईएम, बीएचईएल, ओएनजीसी, जैसे सब हमने बनाए। हजारों लोगों को नौकरी मिली। आपका कुछ है तो बताओ।बोले कि ऐसे बनाओ, जो नेहरू जी ने बनाया। बाबा साहेब अंबेडकर ने जो काम किया, वो जन के लिए किया। मनरेगा लाए। सूचना का अधिकार दिया। हमारे जमाने में गैस सिलिंडर 450 का था तो इनके जमाने मे 1000 पार हो गई। जनसभा को संबोधित करते हुए  मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उनका नजरिया अलग है। हमारा अलग….नेहरू जी ने देश को जो दिया, वो दिखता है। इनका काम है फ्रांस जाना, उनको गले लगाना। चीन से झूले में बैठकर झूलते रहे। वो हमारे देश पर कब्जा करता रहा। देश की रक्षा के लिए मोदी है। हम किसलिए हैं। हम तो जान देने को तैयार हैं, इसलिए आजादी अब तक बची है। कह कि कई देशों में महिलाओं को वोटिंग का अधिकार नहीं था, लेकिन हमारे देश में संविधान में महिलाओं को वोटिंग का अधिकार दिया गया। अब वो वोटिंग पावर खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। आप आज अगर वोट देकर सरकार बनाते हो तो जान लो ये अधिकार कांग्रेस ने दिया है। वो देश को डुबोएंगे।

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर खरगे ने कहा कि हत्या करने वाले को पकड़ नहीं सकते। उन्हें बगल में लिए घूमते हो। ऐसी न जाने कितनी हत्या हुई हैं। किसको मालूम? जोशीमठ में हादसा हुआ, लेकिन हादसों से बचाव की कोई सोच नहीं है। कहा कि ऐसी सरकार को सत्ता से निकालकर फेंकना चाहिए, वरना वो जुल्म करते रहेंगे।

Advertisement

बीजेपी ने कहा, हम हर नौजवान को फौज में भर्ती करेंगे। इसके बाद लाए अग्निवीर स्कीम। 4 साल बाद युवा कहां जाएंगे। नौजवान आज सड़क पर हैं। उम्र निकल रही है। बोले की मोदी जी की स्कीम….देना चार आने, वसूल करना 12 आने है। बोले अग्निवीर भर्ती एक धोखा है। कहा कि यूजीसी ने नोटिफिकेशन निकाला है कि यूनिवर्सिटी में आरक्षण नहीं मिलेगा। आप लेक्चरर नहीं बन सकते। मोदी जी की मेरिट में आने वालों को ही नौकरी मिलेगी। वह एक-एककर नौकरियां छीन रहे हैं। बच्चों को तंग कर रहे हैं। सरकारी स्कूलों में 30 लाख रिक्तियां हैं। उसमें से 50% आरक्षित वर्ग को मिलता है। उसे भी नहीं दे रहे।

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने कहा कि कोई भी इलेक्शन होगा, वो मेहनत से ही हम जीतते हैं। अगर मेहनत नहीं करेंगे तो नहीं जीत पाएंगे। पंडित नेहरू ने ये सूत्र वाक्य दिया था। हम जनता से घुले मिलेंगे तो जीतने से कोई नहीं रोक सकता। बोले कि मेहनत करोगे तभी फल मिलेगा। उन्होंने कहा कि सबको मिलकर मेहनत करनी होगी। जुटना होगा। हम सब आपके साथ हैं। राहुल जी दिन रात मेहनत कर रहे हैं। नेहरू जी ने शिक्षण संस्थान, बड़ी परियोजनाएं खड़ी की। उन्हें मॉडर्न टेम्पल कहा। आप एकजुट होकर बूथ लेवल पर काम कीजिये। मैं आप सबको ये जिम्मेदारी सौंपकर जा रहा हूं।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

‘‘आयुष्मान भव’’ अभियान व्यापक राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य सेवा पहल

pahaadconnection

यमुनोत्री हाईवे समेत 229 सड़कें बंद, यात्री फंसे, बारिश के बाद भूस्खलन से ट्रैफिक डायवर्ट

pahaadconnection

शराब तस्करी कर रहा व्यक्ति गिरफ्तार

pahaadconnection

Leave a Comment