Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीति

राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी में प्रतिभाग करेंगे शिक्षा मंत्री डा0 रावत

शिक्षा मंत्री
Advertisement

देहरादून। सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत राजस्थान के पाली में आयोजित राष्ट्रीय स्काउट्स गाइड्स जम्बूरी में प्रतिभाग कर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके साथ प्रदेश से 500 से अधिक स्काउट्स-गाइड्स, रोवर-रेंजर्स व विभागीय अधिकारी भी राष्ट्रीय जम्बूरी में प्रतिभाग करेंगे।

 

18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइउ जम्बूरी का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू तथा समापन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किया जायेगा। प्रोग्रेस विद पीस की थीम के साथ यह कार्यक्रम 04 से 10 जनवरी तक आयोजित होगा। राजस्थान रवाना होने से पहले सूबे के शिक्षा मंत्री एवं स्काउट गाइड्स के स्टेट प्रेजिडेंट डॉ0 धन सिंह रावत ने बताया कि राजस्थान के पाली में 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी आयोजित हो रही है। 4 से 10 जनवरी तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जम्बूरी का उद्घाटन राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू करेंगी जबकि समारोह का समापन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जम्बूरी में देशभर से करीब 35 हजार स्काउट गाइड भाग लेंगे। जिसमें उत्तराखंड से 500 से अधिक स्काउट गाइड्स, रोवर रेंजर्स व विभागीय अधिकारी शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा जम्बूरी में मलेशिया, सिंगापुर, यूएई, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भूटान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, मालद्वीव सहित कई देशों के स्काउट-गाइड्स व छात्र-छात्राएं भी प्रतिभाग करेंगी। डॉ0 रावत ने बताया कि 9 वर्ग किमी क्षेत्र में स्थापित जम्बूरी ग्राम में स्काउट एंड गाइड्स के लिये सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि जम्बूरी में स्काउट एंड गाइड्स द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा, साथ ही व्यक्तिगत एवं सामूहिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा, जिसमें स्काउट्स एंड गाइड्स भाग लेकर ग्रेड प्राप्त करेंगे। प्रतियोगिताओं में रॉक क्लाविंग, नौकायान, आरचरी, पैराग्लाइडिंग, ड्राइंग, पेंटिंग सहित मार्च पास्ट, गणवेश, कलर पार्टी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूट प्लाजा, गेट निर्माण, स्किलोरामा, हैम रेडियो, पायनियरिंग प्रोजेक्ट शामिल है। इसके अलावा वायु सेना द्वारा एयर शो आयोजित किये जायेंगे जबकि बीएसएफ द्वारा ऊंट समारोह का विशेष प्रदर्शन किया जायेगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रेक्षक ने की राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों के साथ बैठक

pahaadconnection

90 के दशक की यह टॉप एक्ट्रेस आज फिल्म इंडस्ट्री से है दूर, शादी के 19 साल बाद भी नहीं है कोई बच्चा, बताई वजह

pahaadconnection

श्रावण मास का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है। आइए 10 विशेष बातों से जानें इस पवित्र महीने की विशेषताएं…

pahaadconnection

Leave a Comment