Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीति

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने किया 11 महिलाओं सहित दो पुरुषों को गिरफ्तार

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग
Advertisement

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा

देहरादून। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाने में सम्मिलित 11 महिलाएं व 02 पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

 

Advertisement

पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुंवर द्वारा जनपद में अनैतिक व्यापार से संबंधित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून को निर्देशित किया गया हैं। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक अपराध व पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून की टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में अपने मुखबिर तन्त्रो के माध्यम से पता रसी-सुराग रसी की जा रही थी। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि राजपुर रोड वर्ड ट्रेंड टावर पर स्थित स्पा सेन्टरों पर संचालको द्वारा स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा है। इस पर टीम द्वारा तत्काल थाना डालनवाला पुलिस व ह्यूमन ट्रैफिकिंग से संबंधित एनजीओ एंपावरिंग पीपल, जिला विधिक प्राधिकरण के सदस्यो को साथ लेकर शाम को राजपुर रोड पर स्थित स्पा पर आकस्मिक दबिश दी तो स्पा के नाम पर स्पा सेन्टर के अंदर अनैतिक देह व्यापार करते पुरूष व महिलाएं पकड़ी गई तथा कई आपत्तिजनक स्थिति एवं सामग्री भी मिली। स्पा की 02 महिला संचालकों सहित कुल 11 महिलाओं और 02 पुरूष ग्राहक कुल 13 लोगो को गिरफ्तार किया गया। विस्तृत पूछताछ में अपराध में संलिप्त स्पा सेंटर के संचालक द्वारा स्पा की आड़ में पहाड़ी व बाहरी राज्यों की महिलाओं के साथ मिलकर अनैतिक देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा था। अभियुक्त गण के विरुद्ध थाना डालनवाला पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना हैं की उक्त स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा कराने में कुछ अन्य लोगो का भी नाम प्रकाश में आये है, उन लोगो के विरुद्ध भी कठोर कार्यवाही शीघ्र अमल में लाई जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखंड क्रांति दल ने किया सैनिक प्रकोष्ठ का गठन

pahaadconnection

UKSSSC Paper Leak:: करना पड़ा पेपर सील, 36 लाख में टेलीग्राम एप से हुआ लीक

pahaadconnection

कांग्रेस के लिए रामलला नहीं बाबर की मजार रही आस्था का केन्द्र : महाराज

pahaadconnection

Leave a Comment