Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsजीवनशैलीज्योतिष

सुबह जल्दी उठकर यह काम करने से बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

लक्ष्मी
Advertisement

हर व्यक्ति अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहता है। इसलिए वह बहुत ज्यादा मेहनत भी करता है लेकिन कभी-कभी बहुत ज्यादा मेहनत करने के बाद भी अच्छा परिणाम नहीं मिलता। ऐसे में आपको कुछ उपाय आजमाने चाहिए।

 

कुछ ऐसी चीजें होती है जिन्हें अगर आप दोहराएंगे तो अपने जीवन में सुख संपन्न हो पाएंगे। अगर आपके घर में भी धन की कमी है तो आपको रोजाना सुबह उठकर एक काम करना चाहिए। इससे आपकी सारी समस्याएं दूर हो जाती है। आइए जानते हैं रोजाना सुबह उठकर आपको क्या करना चाहिए। रोजाना सुबह उठकर आपको सबसे पहले अपनी हथेली के दर्शन करने चाहिए। हथेली में देखते हुए इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती ।
करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम ॥
इसके बाद आपको धरती पर पैर रखने से पहले धरती मां को प्रणाम करना चाहिए। उसके बाद ही जमीन पर पैर रखना चाहिए क्योंकि जमीन हमारा भार उठाती है। इसके अलावा रोजाना आपको सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए और तुलसी को भी जल चढ़ाना चाहिए। अगर आप रोजाना सुबह यह काम करते हैं तो आपका घर धन-धान्य से भरपूर रहेगा। मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा आप पर बनी रहेगी।

Advertisement

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रधानमंत्री ने दी भारतीय टीम को शुभकामनाएं

pahaadconnection

राखी का त्यौहार : 2 दिन तक मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व

pahaadconnection

फिल्म राम सेतु को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री करने की मांग में तेजी

pahaadconnection

Leave a Comment