Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

कंगना रनौत ने बॉलीवुड एक्टर पर लगाया अपने ऊपर जासूसी करने का आरोप

कंगना रनौत
Advertisement

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेश किसी न किसी बात को लेकर मीडिया की चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में ट्विटर पर काफी समय के बाद वापसी करने वालीं अभिनेत्री ने एक बार फिर से इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी बात खुलकर लोगो के सामने रखी हैं। अभी जल्द ही नव उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर उनके फैंस भी चकित रह गए। कंगना के कहे मुताबिक बॉलीवुड का जाना माना एक्टर उनकी जासूसी करा रहा है। हाल ही में ट्विटर पर वापसी करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने इस बात का आरोप लगाया है कि फिल्म उद्योग का एक जाना-माना अभिनेता उनकी ‘जासूसी’ कर रहा है।

अभिनेत्री ने शेयर किया कि चीजें इस हद तक पहुंच गई हैं कि न केवल सड़कों पर बल्कि उनकी बिल्डिंग की पार्किंग और छत पर भी उनकी जासूसी की जा रही है। कंगना ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में अपने फैंस के साथ एक लंबा नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे एक अभिनेता उनका पीछा कर रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अभिनेता की पत्नी अपने पति की हरकतों से अच्छी तरह वाकिफ है, लेकिन इस पर विराम लगाने के बजाय वह अपने पति का साथ दे रही है।

कंगना ने अपने नोट की शुरूआत करते हुए कहा, “मैं जहां भी जाती हूं मेरा पीछा किया जाता है और मेरी जासूसी की जाती है. यहां तक कि मेरी बिल्डिंग की पार्किंग और घर की छत पर भी वे जूम लेंस से देखते हैं.” इसके बाद उन्होंने कहा कि वह हैरान हैं कि उन्हें कैमरे में कैद करने वाले लोग उनके शेड्यूल से कैसे अच्छी तरह परिचित हैं, सुबह मुझे 6:30 बजे क्लिक किया गया था, उन्हें मेरा शेड्यूल कैसे मिलता है? हालांकि कंगना ने अपने नोट में किसी का नाम नहीं लिया है , लेकिन ऐसा कयास लगाया जा रहा  है कि अभिनेत्री का इशारा  रणबीर कपूर की तरफ है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related posts

अपने बच्चों की प्रतिभा को पहचानते हुए आगे बढ़ाने का प्रयास करें : मुख्य सचिव

pahaadconnection

चार लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यन्त दुखदाई

pahaadconnection

45 दिनों तक चलेंगे उद्देश्यपरक शिविर

pahaadconnection

Leave a Comment