Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेशराजनीति

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शनिवार को नागपुर के दीक्षाभूमि और डॉ.हेडगेवार स्मृति मंदिर के दर्शन किए

केंद्रीय मंत्री
Advertisement

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शनिवार को नागपुर के रेश्मीबाग इलाके स्थित दीक्षाभूमि स्मारक और डॉ.हेडगेवार स्मृति मंदिर के दर्शन किए। शाह दीक्षाभूमि गए जहां पर डॉ. भीमराव आंबेडकर ने 1956 में अपने समर्थकों के साथ बौद्ध धर्म की दीक्षा ली थी। शाह ने भारतीय संविधान के निर्माता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वह पूर्वाह्न 10 बजकर करीब 30 मिनट पर दीक्षाभूमि आए थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शाह ने इसके बाद रेश्मीबाग स्थित डॉ.हेडगेवार स्मृति मंदिर गए। यह मंदिर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक का स्मारक है।

शाह ने डॉ.हेडगेवार और आरएसएस के विचारक एम एस गोलवालकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। नागपुर दौरे के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उनके साथ थे। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री लोकमत अखबार के संस्थापक संपादक और स्वतंत्रता सेनानी जवाहर दर्डा की जन्म शताब्दी और अखबार के नागपुर से प्रकाशित मराठी संस्करण की स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने के लिए शहर आए हैं, जिन्हें उनके समर्थक ‘बाबूजी’ कहते हैं। शाह शुक्रवार शाम को नागपुर पहुंचे थे और उन्होंने फुटला झील में संगीतमय फव्वारे और लाइट शो का आनंद लिया था। फुटला झील में तैरते फव्वारे की परिकल्पना नागपुर से सांसद और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की थी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मेयर पद के लिए भाजपा में घमासान

pahaadconnection

जिलाधिकारी ने की राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

pahaadconnection

सीएम ने किया शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के परिवारजनों को सम्मानित

pahaadconnection

Leave a Comment