Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को हल्द्वानी कालाढूंगी चौराहा में माला पहनाकर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
Advertisement

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शक पूजा लटवाल के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर समाजहित में कार्य कर रही महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को संस्था पदाधिकारियों व यातायात निरीक्षक राकेश माहरा ने हल्द्वानी कालाढूंगी चौराहा में माला पहनाकर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया

इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य पूजा जोशी ने संयुक्त रूप से कहा की नारी शक्ति ही एक ऐसी शक्ति है जो सारे देश को सारे समाज को कभी एक माँ के रूप में कभी एक बहन के रूप में कभी एक पत्नी के रूप में तो कभी एक बेटी के रूप में एकता के सूत्र में बांधकर रखती हैं इसीलिए आज जरुरत हैं कि लड़कियों और महिलाओं को स्वयं आगे बढ़कर अपने अधिकारों को पहचानकर सबसे पहले उन्हें खुद को सशक्त और आत्मनिर्भर बनकर उन्हें ये बताना होगा कि उनके अन्दर भी असीम क्षमतायें हैं

Advertisement

उनका वो प्रयोग कर हर चुनौतियों का सामना करने में पूर्ण रूप से सक्षम है क्योंकि भारतीय सेना में मातृशक्ति की अधिक भागीदारी जैसी लाखों लड़कियां और महिलाएं जिन्होंने अपने कार्यों से अपनी शक्ति का परिचय दिया इसलिए वर्तमान समय में भी भारतीय नारी को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना होगा जिससे भारतीय नारी को जब भी कोई मौका मिलेगा तो वह अपनी प्रतिभा को निखार कर भारत देश को प्रगति उन्नति की नई बुलंदियों में पहुँचाकर भारत देश को विश्व गुरु बनाने में भारतीय नारी का निश्चित रूप अहम योगदान रहेगा

Advertisement


इस दौरान महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू सचिव नन्दकिशोर आर्या कोषाध्यक्ष बलराम हालदार मार्गदर्शक पूजा लटवाल रितिक साहू पूजा जोशी अभिषेक साहू सूरज मिस्त्री सुशील राय पवन कुमार दीपक प्रजापति मुकेश कुमार सूरज कुम्हार आदि लोग उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement

Related posts

राष्ट्रीयव्यापी कोविड-19 अपडेट

pahaadconnection

डोईवाला पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

pahaadconnection

वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर किया चालकों को जागरुक

pahaadconnection

Leave a Comment