Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअन्यसोशल वायरल

बंदर को लग गया मोबाइल चलाने का चस्का

बंदर
Advertisement

बंदरों की कुछ हरकतें इंसानों से मिलती हैं. कभी वो शरारत करते दिखते हैं तो कभी प्यार जताते. जिस भी शख्स से उनका लगाव हो जाता है फिर बंदर उसको भूलते नहीं है. हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत पर बंदर उसके शव के पास घंटों बैठकर अपना दुख प्रकट करता हुआ दिखाई दिया था. मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बंदर काफी अपग्रेडेड दिखाई दे रहा है. वो आराम से बैठकर स्मार्टफोन चलाता नजर आ रहा है. उसे जो पसंद आ रहा है वहीं कंटेंट वो देख रहा नहीं तो आगे बढ़ जा रहा है. वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है

बंदर ने चलाया फोन

सोशल मीडिया पर ध्यान खींच रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बेड पर एक महिला लेटी हुई है और उसके बगल में एक बंदर बैठा हुआ है. मालूम होता है कि बंदर से महिला का काफी लगाव है. बंदर बड़े मजे से फोन चलाता नजर आ रहा है. वो उस पर लगातार रील देखे जा रहा है. इतना ही नहीं बंदर इंसानों की तरह कपड़े भी पहनकर बैठा हुआ है. इस वीडियो को बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है.

Advertisement
Advertisement

Related posts

सूबे में मेडिकल फैकल्टी के लिये बनेगी पृथक स्थानांतरण नीतिः डॉ. धन सिंह रावत

pahaadconnection

उत्तराखंड सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है, पीएम-एबीएचआईएम योजना के तहत 7 और ईसीआरपी-II के अधीन 7 यानी कुल 14 क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है : डॉ. मनसुख मांडविया

pahaadconnection

राखी पर बहनों से किया वादा दून पुलिस ने निभाया

pahaadconnection

Leave a Comment