Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेश

हडको क्षेत्रीय कार्यालय को हिन्दी में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिये मिला प्रथम पुरस्कार

Advertisement

देहरादून। भारत सरकार गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-2) राजभाषा विभाग ओएनजीसी देहरादून की वर्ष 2023-24 की प्रथम छमाही बैठक होटल एलपी विलास देहरादून में आयोजित हुई। इस छःमाही बैठक में सदस्य सचिव नराकास राजभाषा विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 में हडको क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून को हिन्दी में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों  के लिये “प्रथम पुरस्कार” (शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र) से सम्मानित किया गया। जिसे क्षेत्रीय प्रमुख संजय भार्गव संयुक्त महाप्रबंधक (वित्त)/ नोडल अधिकारी (रा.भा.), अशोक कुमार लालवानी एवं प्रबंधक (आईटी) )/ नोडल सहायक(रा.भा.), बलराम सिंह चौहान ने ग्रहण किया। इस बैठक में श्रीमती आर.एस. नारायणी अध्यक्षा नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) एवं राम राज द्विवेदी सदस्य सचिव नराकास भारत सरकार ओएनजीसी राजभाषा विभाग, छबिल कुमार मेहेर उप निदेशक (कार्यान्वयन) राजभाषा विभाग भारत सरकार गाजियाबाद, अजय कुमार चौधरी सहायक निदेशक राजभाषा विभाग भारत सरकार गाजियाबाद एवं 72 सदस्य कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

जीआरडी में धूम धाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

pahaadconnection

भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास 2405 मतों से जीती

pahaadconnection

एमडी परीक्षा में नकल कराते 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

pahaadconnection

Leave a Comment