Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की नरेंद्र सिंह नेगी से मुलाकात

Advertisement

देहरादून 30 जून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध लोकगायक श्री नरेंद्र सिंह नेगी से मुलाकात की। उनके देहरादून स्थित आवास पर विशिष्ठजन से संपर्क कार्यक्रम के तहत हुई इस मुलाकात में श्री भट्ट ने उन्हें केंद्र सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों एवं राज्य सरकार के कामों से जुड़ी साहित्य सामग्री भेंट की। उन्होंने बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, सामर्थ्य और विश्व कीर्ति को लेकर देश आज किस तरह अब तक के स्वर्णिम काल में पहुंच गया है। अब भाजपा संगठन और सरकारों का लक्ष्य है भारत को विकासशील देशों की सूची से विकसित देशों की श्रेणी में शीघ्र पहुंचाना। इस अवसर पर उन्होंने मोदी जी के नेतृत्व में किए जा रहे इस प्रयास में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करने के लिए श्री नरेंद्र नेगी से अपील की। प्रसिद्ध लोकगायक नेगी ने भी लोक कला व संस्कृति को लेकर प्रदेश अध्यक्ष को अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

Advertisement
Advertisement

Related posts

केदारनाथ धाम यात्रा बना रही नए आयाम

pahaadconnection

18 मई को खोले जाएंगे चतुर्थ केदार के कपाट

pahaadconnection

श्रद्धालुओं की यात्रा को सुखद बनाने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस प्रयासरत

pahaadconnection

Leave a Comment