Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

चमोली पुलिस ने दी छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी

Advertisement

चमोली। चमोली पुलिस एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की सयुंक्त टीम द्वारा छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल के दिशा निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के क्रम में आज यातायात पुलिस चमोली व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली की संयुक्त टीम द्वारा राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज ग्वाड देवलधार में यातायात नियमों संबंधी जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं एवं कालेज स्टाफ को यातायात नियमों का पालन करने तथा बच्चों को बालिग होने तक वाहन न चलाने हेतु उचित हिदायत दी गयी और सभी को गुड समैरिटन स्कीम के बारे में बताकर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता करने हेतु प्रेरित किया गया। सचिव जिला सेवा प्राधिकरण चमोली श्रीमती सिमरनजीत कौर द्वारा छात्र-छात्राओं को जे.जे. एक्ट, पोक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, एमवी एक्ट एवं प्लास्टिक उन्मूलन के संबंध में अवगत कराया गया। तदोपरांत पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण भी किया गया।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

उच्च व तकनीकी शिक्षा में सभी अटैचमेंट होंगे समाप्त: डॉ. धन सिंह रावत

pahaadconnection

पहली बारिश : बेहाल हुई राजधानी, पानी-पानी हुआ दून

pahaadconnection

वर्ष 2030 तक 50 से अधिक आबादी वाले गांवों में पहुंचेगी सड़क

pahaadconnection

Leave a Comment