Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

28 जुलाई को होगा ग्रीन बिल्डिंग का भूमि पूजन

Advertisement

देहरादून। आज विधायक ख़ज़ान दास के मार्गदर्शन में आगामी 28 जुलाई को रोडवेज वर्कशाप परिसर हरिद्वार रोड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कर कमलों से होने वाली ग्रीन बिल्डिंग के शिलान्यास कार्यक्रम् की तैयारियों को लेकर राजपुर रोड विधानसभा के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

राजपुर रोड विधानसभा के अंतर्गत ग्रीन बिल्डिंग के भूमि पूजन व परेड ग्राउंड, दून लाइब्रेरी के लोकार्पण कार्यक्रम के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 28 जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम के तैयारियों के संदर्भ में आज दून लाइब्रेरी में भाजपा पदाधिकारियो की एक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर राजपुर रोड विधानसभा के विधायक खजान दास, भाजपा अध्यक्ष महानगर देहरादून सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, भाजपा अंबेडकर नगर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, करनपुर मंडल अध्यक्ष राहुल लारा, विधायक प्रतिनिधि विशाल गुप्ता, विधानसभा के पार्षद, वार्ड के शक्ति केन्द्र संयोजक एवं पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

बाल दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

pahaadconnection

चारधाम यात्रा-2024 : पुलिस महानिदेशक ने जारी किये निर्देश

pahaadconnection

लापरवाही के चलते दून अस्पताल में किशोरी की मौत पर महिला आयोग सख्त, जांच के दिये निर्देश

pahaadconnection

Leave a Comment