Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उत्तराखंड को विशेष केंद्रीय सहायता के लिए भट्ट ने जताया केंद्र का आभार

Advertisement

देहरादून। भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केंद्र द्वारा उत्तराखण्ड को विशेष सहायता (ऋण) के लिए 951 करोड़ रूपये की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण सहित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। श्री भट्ट ने कहा कि पेयजल, मेडिकल, सड़क सहित अन्य जन सरोकारों से जुड़े महकमों के लिए धन आवंटन से यह योजनाएं गति पकड़ेगी। भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन मे राज्य मे विकास की रफ्तार तेजी से बढ़ी है और उत्तराखंड आगामी दशक के सर्वश्रेष्ठ राज्य की दिशा मे अग्रसर है। राज्य मे कनेक्टिविटी बढ़ी है जिसका असर स्वाभाविक तौर पर व्यावसायिक गतिविधियों पर पड़ा है और रोजगार के द्वार खुले है।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

पिथौरागढ़ में थरकोट झील में शुरू हुई बोटिंग

pahaadconnection

राज्य स्थापना दिवस पर हुए कार्यक्रम में दिवंगत आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि

pahaadconnection

उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस की न हो कोई समस्या : जिलाधिकारी

pahaadconnection

Leave a Comment