Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

7 अगस्त को होंगी कांग्रेस कमेटी की बैठक : जोशी

Advertisement

देहरादून, 3 अगस्त। उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रस्तावित उत्तराखण्ड यात्रा की तैयारियों पर विचार-विमर्श के संदर्भ में 6 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में आहुत बैठक अब 7 अगस्त को अपराह्न 12ः00 बजे से प्रदेश कार्यालय में आयोजित की जायेगी। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शीघ्र ही उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य का दौरा करेंगे इसी के संदर्भ में पार्टी के समस्त पूर्व सांसद/सांसद प्रत्याशी 2019, विधायक/पूर्व विधायक/पूर्व मंत्री/विधायक प्रत्याशी 2022, एआईसीसी सदस्य/राजनैतिक मामले समिति के सदस्य/पीसीसी सदस्य/अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, जिला/महानगर अध्यक्षों की बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में आहुत बैठक अब 7 अगस्त, 2023 को प्रदेश कार्यालय में आयोजित की जायेगी। मथुरादत्त जोशी ने बताया कि बैठक में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेतागण प्रतिभाग करेंगे तथा बैठक में राहुल गांधी के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों तथा यात्रा का रोडमैप तैयार करने के साथ ही यात्रा के दौरान जनता के बीच ले जाये जाने वाले मुख्य मुद्दों पर चर्चा की जायेगी तथा कांग्रेसजनों व आम जनता के सुझाव लिये जायेंगे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

2021 में जनगणना न कराने के लिए भी मोदी सरकार को घेरा

pahaadconnection

एनएचएम की वर्ष 2026 तक की कार्ययोजना होगी तैयार : डॉ. धन सिंह रावत

pahaadconnection

WhatsApp की भारत में बड़ी कार्रवाई, 29 लाख अकाउंट्स किए बैन

pahaadconnection

Leave a Comment