Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने ली गौरीकुंड में हुए हादसे के संबंध में अधिकारियों से जानकारी

Advertisement

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय, देहरादून स्थित आपदा कन्ट्रोल रूम पहुंचकर प्रदेश भर में जारी बारिश की स्थिति व रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में हुए हादसे में संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए गौरीकुंड में चल रहे राहत बचाव कार्य में तीव्र गति लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रदेश की प्रमुख नदियों के जलस्तर की जानकारी ली। उन्होंने कहा जिन भी क्षेत्रों में जल स्तर बढ़ जाने से बाढ़ की समस्या आ रही है, उन सभी स्थानों पर अलर्ट जारी किया जाए, एवं सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौरीकुंड में हुए हादसे के बाद लगातार राहत बचाव कार्य जारी है। लापता लोगों को ढूंढने हेतु सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हादसे में मृतक एवं लापता लोगों के परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है। एसडीआरएफ जिला प्रशासन सभी टीमें मौके पर मौजूद हैं। इस दौरान अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव श्री अभिनव कुमार सचिव आपदा रंजीत सिन्हा, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सुशासन दिवस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित

pahaadconnection

विशेष वृक्षारोपण अभियान आयोजित

pahaadconnection

कोई तुलना नहीं…’: अमित शाह ने बीजेपी को दूसरी पार्टियों के वंशवाद से अलग किया

pahaadconnection

Leave a Comment