Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

वुअलनाम ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव के रूप में कार्यभार संभाला

Advertisement

नई दिल्ली, 1 सितंबर। श्री वुमलुनमंग वुअलनाम ने आज भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय (एमओसीए) के सचिव का पदभार ग्रहण किया। सेवानिवृत्त हुए राजीव बंसल के स्थान पर श्री वुमलुनमंग ने यह पदभार संभाला है।

श्री वुलनाम मणिपुर कैडर से 1992 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय में अपर सचिव, गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव और वित्त एवं कंपनी कार्य मंत्रालय के उप-सचिव सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं।

Advertisement

उन्होंने मणिपुर सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में आयुक्त और परिवहन निदेशक सहित कई प्रमुख पदों पर भी कार्य किया है। उन्होंने विश्व बैंक में कार्यकारी निदेशक के सलाहकार का पदभार भी संभाला है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्यपाल ने की राष्ट्रपति से मुलाकात

pahaadconnection

भवनों में अग्नि सुरक्षा मानकों को पुख्ता करने के निर्देश

pahaadconnection

समान नागरिक संहिता पर विचार गोष्ठी का आयोजन

pahaadconnection

Leave a Comment