Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने किया बागेश्वर की जनता का आभार व्यक्त

Advertisement

देहरादून 08 सितम्बर। बागेश्वर विधानसभा उप निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती पार्वती दास की जीत पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह विजय मातृशक्ति, युवा शक्ति और वरिष्ठजनों के हमारी सरकार पर अटूट विश्वास का प्रमाण है। इस उप चुनाव में बागेश्वर विधानसभा की जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन और राज्य सरकार की नीतियों तथा जन कल्याणकारी योजनाओं पर मुहर लगाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत स्व. चंदनराम दास जी को श्रद्धांजलि है। उनके समय के रुके हुए कार्यों और उनके सपनों को पूरा किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बागेश्वर की जनता ने राज्य सरकार पर जो विश्वास जताया है, बागेश्वर की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप बागेश्वर का विकास किया जायेगा।

Advertisement

बागेश्वर उप निर्वाचन में  जीत पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती पार्वती दास और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट को बधाई दी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पोती ने ही रची थी दादी की हत्या की साजिश

pahaadconnection

2016 से पूर्व बस्तियों से हाउस टैक्स वसूलने जा रहा नगर निगम

pahaadconnection

उत्तराखंड में यूसीसी में चार माह में डेढ लाख से अधिक आवेदन मिले : सीएम

pahaadconnection

Leave a Comment