Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

गंगोत्री में पुरोहित समाज ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती को किया सम्मानित

Advertisement

गंगोत्री। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने पुरोहित समाज को आज ग्लोबल हैंड़वाशिंग डे पर स्वच्छ हाथ-स्वस्थ शरीर का संदेश दिया। गंगोत्री यात्रा के दौरान स्वामी चिदानन्द सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती ने वहां पर आने वाले यात्रियों, पुरोहितों, गुरूकुलों के विद्यार्थियों को साबुन व सेनेटाइजर वितरित कर संदेश दिया कि स्वच्छता की आदत नहीं बल्कि व्यवहार है, स्वच्छता भारतीय जीवन शैली का अभिन्न है। साबुन के साथ हाथ धोना स्वस्थ रहने के लिये अत्यंत आवश्यक है। अब समय आ गया है कि स्वच्छता के लिये मिलकर कार्य करें, आईये एकजुट होकर स्वच्छता की संस्कृति का निर्माण करें। गंगोत्री धाम में स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में वर्ष 2006 में शुरू की गंगा आरती का यह दिव्य क्रम आज भी जारी है। गंगा आरती की शुरूआत के आह्वान और संरक्षण हेतु पूरे पुरोहित समाज ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी को सम्मानित किया।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंट कर पूरा पुरोहित समाज अत्यंत प्रसन्न हुआ। स्वामी जी ने उन्हें बताया कि गंगा आरती के साथ आरती के माध्यम से आस्था के साथ-साथ सामाजिक व पर्यावरणीय समस्याओं को उजागर कर भारत सहित विश्व के अनेक देशों से आने वाले यात्रियों को जागरूकता का संदेश प्राप्त होगा। इस अवसर पर स्वामी जी ने जीरो से पांच वर्ष के बच्चों के नियमित टीकाकरण का संदेश देते हुये कहा कि नियमित टीकाकरण और साबुन व जल के साथ हाथ धोने के व्यवहार को अपनाकर हम बाल जीवन रक्षा और सुरक्षित भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। एक बच्चे को पूरी तरह से प्रतिरक्षित माना जाता है, यदि बच्चे को जन्म के पहले वर्ष की आयु के भीतर राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के अनुसार सभी टीके मिल जाते हैं। स्वामी ने कहा कि पुरोहित संस्कृति की रक्षा के साथ ही संतति की रक्षा हेतु भी आगे आयें। दुनिया भर में लोग को अपने हाथों को स्वच्छ रखने हेतु जागरूकता बढ़ाने के लिये आज पूरे विश्व में ग्लोबल हैंडवाशिंग डे मनाया जाता है। आईये स्वच्छता की आदतों को अपनायें और जीवन को स्वस्थ बनाये।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

देहरादून। कैंट विधानसभा मे आज भारतीय जनता पार्टी देहरादून के महानगर अध्यक्ष ने संगठनात्मक विषयों को लेकर बैठक आयोजित की। जिसमे अनेक विषयों पर चर्चा की गई। भारतीय जनता पार्टी देहरादून के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कैंट विधानसभा की बूथ सत्यापन, मन की बात’ एवं अन्य संगठनात्मक विषयों को लेकर के आयोजित बैठक में क्षेत्रीय विधायिका श्रीमती सविता कपूर के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय मानस को आशा, उत्साह, आत्मविश्वास एवं नवाचार से भरने वाले सेवा, सुरक्षा, सुशासन और समग्र विकास के गौरवशाली एवं निर्माणकारी 09 वर्ष पूर्ण हो गये हैं। राष्ट्रीय गौरवों के पुनर्स्थापन एवं विरासतों के संरक्षण-संवर्धन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विराट दूरदर्शी नेतृत्व में ‘नया भारत’ वैश्विक पटल पर शक्ति, समृद्धि एवं संभावनाओं के विराट केंद्र के रूप में इन 09 वर्षों में स्थापित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकनिष्ठ मार्गदर्शन में अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत, ग्रामोदय से राष्ट्रोदय एवं एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पनाएं साकार हो रही हैं। बैठक में मण्डल अध्यक्षा प्रेम नगर कांवली श्रीमती अंजू बिष्ट, जीएमएस मण्डल अध्यक्ष सुमित पाण्डे, दोनों मण्डलों के महामंत्री, मण्डल प्रभारी प्रेमनगर कांवली राजेश काम्बोज, पार्षद, पराजित पार्षद प्रत्याशी, मनोनीत पार्षद, शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केन्द्र प्रभारी आदि उपस्थित थे।

pahaadconnection

ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

pahaadconnection

यूपीईएस के छात्रों ने मनवाया प्रतिभा का लोहा

pahaadconnection

Leave a Comment