Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

एसएसपी का स्पष्ट संदेश : अपराधियों को शह देने वाले हो जाए सावधान

Advertisement

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने आज स्पष्ट संदेश देते हुये कहा की अपराधियों को शह देने वाले व अपराधियो का साथ देने वाले किसी भी शख्स को बक्शा जायेगा नही।

दून पुलिस द्वारा अभियुक्त की जमानत लेने वाले जमानती के घर की आज कुर्की कर दी हैं। एसएसपी देहरादून ने कहा की अपराधियों को शह देकर अपराध को बढ़ावा देने वालो को नहीं जायेगा बक्शा, ऐसे व्यक्ति भी सलाखों के पीछे जायेंगे।

Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर न्यायालय से प्राप्त वारण्ट व विभिन्न आदेशो का शीघ्रता से तामिल कर निस्तारण किये जाने के अनुक्रम मे माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देहरादून द्वारा वाद संख्या 42/17 राज्य बनाम राजेन्द्र आदि में रिकवरी, कुर्की वारंट निर्गत किये जाने पर डोईवाला पुलिस द्वारा उक्त वाद मे अभियुक्त की जमानत लेने वाले जामिनान राजेंद्र पुत्र तुगंलराम निवासी हंसूवाला डोईवाला जनपद देहरादून के घर पर कुर्की कर नियमानुसार जामिनान उक्त की सम्पति कुर्क की गयी। थाना पुलिस का कहना हैं की सम्बन्धित न्यायालय को जामिनान उक्त की कुर्की किये जाने के संबंध मे रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

कांग्रेस का घोषणा पत्र मुस्लिम तुष्टिकरण से प्रेरित, सच से बौखला रही कांग्रेस : चौहान

pahaadconnection

16 जून को मनाया जाएगा गंगा दशहरा : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

pahaadconnection

परमार्थ निकेतन गंगा आरती ’’वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’’ से सम्मानीत

pahaadconnection

Leave a Comment