Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

आंदोलरत शिक्षकों की समस्या का समाधान भाजपा सरकार मे ही संभव : भट्ट

Advertisement

देहरादून। भाजपा ने आंदोलनरत शिक्षक एवं अन्य संगठनों को आश्वस्त किया है कि उनकी मांगों का श्रेष्ठ समाधान भाजपा सरकार में ही संभव है।

पार्टी मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शिक्षकों की मांगों के सवाल का जवाब देते हुए कहा, मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से हम आंदोलनकारी राज्य का तमगा हटाने में सफल हुए हैं। हालांकि प्रत्येक कर्मचारी को अपनी समस्याओं और मांगों को उठाने का अधिकार है यही वजह है कि एक समय था कि प्रदेश ने सरकारी कर्मचारी संगठन अक्सर अपनी मांगों को लेकर लंबे समय तक आंदोलन की स्थिति में बने रहते थे। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कुशल नेतृत्व से उनकी समस्याओं और मांगों पर गंभीरता से समाधान के प्रयास किए। यही वजह है कि आज इस तरह के आंदोलन, धरना प्रदर्शन इत्यादि का अब स्वरूप पहले जैसा नहीं दिखाई देता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, हमारी पार्टी और सरकारें दोनों समाधान के लिए लगातार कार्य करने में विश्वास करती हैं।

Advertisement

श्री भट्ट ने कहा, जहां तक सवाल है शिक्षक संगठनों का तो, कई मर्तबा नीतिगत फैसले और वित्तीय प्रबंधन भी इसमें एक विषय रहता है। लेकिन सरकार उनकी मांगों के समाधान को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के नाते आश्वस्त करते हुए कहा, कर्मचारियों की समस्या का समाधान यदि किसी राजनैतिक दल की सरकार में हो सकता है तो वह भाजपा की सरकार में ही हो सकता है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

बीएसएनएल द्वारा बागेश्वर में 32 टॉवर स्थापित किए जाएंगे

pahaadconnection

स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेंगे 361 सीएचओः डा. धन सिंह रावत

pahaadconnection

रुद्रपुर नेशनल हाईवे पर बेसन से लदा ट्रक पलटा

pahaadconnection

Leave a Comment