Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

लकड़ी के ढाबे में लगी आग, दुकान में रखा सिलेंडर भी फटा

Advertisement

देहरादून, 13 नवंबर। थाना त्यूणी के मोरी गेट त्यूणी के पास स्थित एक लकड़ी के ढाबे में आग लग गई। पुलिस व फायर सर्विस मौके पर पहुंची एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि थाना त्यूणी पुलिस को सूचना मिली की मोरी गेट त्यूणी के पास स्थित एक लकड़ी के ढाबे में आग लग गई हैं। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पुलिस व फायर सर्विस मौके पर पहुंची एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। उक्त लकड़ी का ढाबा बनवारी लाल पांडे निवासी मन्योटि का था, जिसमे श्रीमती संगीता पत्नी सचिन की कपड़ों की तथा चंद्रा पत्नी ब्रह्मपाल का होटल व कॉस्मेटिक की दुकान थी। आग से दुकानों में रखा सभी सामान जल गया। आग लगने के दौरान दोनों दुकाने बंद थी, आग से दुकान में रखा सिलेंडर भी फट गया। मौके पर पुलिस व फायर कर्मियों द्वारा ढाबे में रखें हुए 04 गैस सिलेंडरों को जलते हुए बाहर निकाला गया,  जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मोदी सरकार के11 साल विकास की बेहतरीन यात्रा: डा. नरेश बंसल

pahaadconnection

खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा देने के लिये किए जा रहे प्रयास : जोशी

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने किया तृतीय पर्वतारोहण अभियान ‘शौर्य’ का फ्लैग ऑफ

pahaadconnection

Leave a Comment