Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडज्योतिष

27 नवंबर को रखा जाएगा कार्तिक पूर्णिमा का व्रत : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

Advertisement

देहरादून। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने बताया की पूर्णिमा तिथि 27 नवंबर और 28 नवंबर दोनों दिन रहने वाली है। पूर्णिमा तिथि का आरंभ 26 नवंबर से होगा। कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान आदि करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा तिथि का आरंभ 26 नवंबर की शाम दोपहर 3 बजकर 53 मिनट से होगा और इसका समापन 27 नवंबर दिन सोमवार दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर होगा। शास्त्रों के अनुसार, उदय तिथि 27 नवंबर में पूर्णिमा तिथि होने के कारण कार्तिक पूर्णिमा का व्रत 27 नवंबर को ही रखा जाएगा।
शुभ मुहूर्त :-
27 नवंबर को अमृत चौघड़िया सुबह 6 बजकर 52 मिनट से 8 बजकर 11 मिनट तक।
शुभ चौघड़िया सुबह 9 बजकर 30 मिनट से 10 बजकर 49 मिनट तक।
इन दो शुभ मुहूर्त में आप पूर्णिमा का स्नान और दान कर सकते हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर दो शुभ योग भी बन रहे हैं। दरअसल, 27 नवंबर सोमवार के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और शिव योग का संयोग रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग का आरंभ दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर होगा और अगले दिन यानी 28 नवंबर को सुबह 6 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठें, इसके बाद किसी पवित्र नदी में स्नान करें। यदि ऐसा संभव नहीं है तो घर में ही गंगाजल डालकर स्नान करें।
स्नान के बाद घर के मंदिर में घी का दीपक जलाएं। इसके बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का जल से अभिषेक करें।
फिर विष्णु जी और माता लक्ष्मी को वस्त्र अर्पित कर भोग लगाएं। ध्यान रखें की भोग लगाते समय उसमें तुलसी जरूर डालें।
इसके बाद कार्तिक पूर्णिमा की कथा पढ़ें और अंत में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आरती करें।
साथ ही चंद्रमा की पूजा भी जरूर करें चंद्रमा को जल देने के लिए कच्चा दूध उसमें डालकर अर्घ्य दें।

Advertisement
Advertisement

Related posts

धराली रेस्क्यू अपडेट : 55 लोगों को आईटीबीपी मातली सिफ्ट किया गया

pahaadconnection

बड़ा हादसा : 36 यात्रियों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, चार की मौत

pahaadconnection

उत्तराखण्ड के उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्रों के लिए ‘एआई-फॉर-ऑल’ पहल का शुभारंभ

pahaadconnection

Leave a Comment